scriptबारिश के जल के बेहतर उपयोग व संरक्षण की जरूरत पर बल | Emphasis on the need for better use and conservation of rain water | Patrika News
जैसलमेर

बारिश के जल के बेहतर उपयोग व संरक्षण की जरूरत पर बल

-अमरसागर गांव में ग्रामीणों को दी जानकारी

जैसलमेरMar 01, 2021 / 02:05 pm

Deepak Vyas

बारिश के जल के बेहतर उपयोग व संरक्षण की जरूरत पर बल

बारिश के जल के बेहतर उपयोग व संरक्षण की जरूरत पर बल


जैसलमेर. भू-जल विभाग की ओर से अटल भू-जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए अमरसागर गांव में लोगों को जानकारी दी गई। अमरसागर गांव के तालाब में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, अमरसागर सरपंच पूनम परिहार, पूर्व सरपंच देवकाराम माली, उन्नति संस्थान के किरीट भाई, तोलाराम चौहान, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सुथार, भगवानसिंह माली सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल व अतिथियों ने अटल भू-जल योजना के पोस्टर का विमोचन किया। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने आम जन को पानी की महत्ता समझने का संदेश दिया। उन्होंने परम्परागत जल स्रोतों के आगे अतिक्रमण हटाने, सरकारी योजनाओं के बेहतर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस काम के लिए महिला शक्ति को आगे आने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी अटल योजना डॉ. एनडी इणखिया ने अटल भू जल योजना की जानकारी देते हुए भू-जल संरक्षण के बारे में अवगत कराया। इणखिया ने भू-जल भंडारों को सीमित बताते हुए बारिश के जल के बेहतर उपयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच देवकाराम माली ने परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। जल विशेषज्ञ चतरसिंह जाम ने खड़ीन के बारे मे जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ प्रो. छगन बालोच, मगाराम कडेला व निशा ने भी विचार व्यक्त किए।

Home / Jaisalmer / बारिश के जल के बेहतर उपयोग व संरक्षण की जरूरत पर बल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो