scriptगहलोत और विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं: मंत्री कैलाश चौधरी | Gehlot and MLAs not trust each other: Minister Kailash Chaudhary | Patrika News
जैसलमेर

गहलोत और विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं: मंत्री कैलाश चौधरी

-बाड़ेबंदी के बीच केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सरकार पर बोला हमला

जैसलमेरAug 08, 2020 / 11:29 am

Deepak Vyas

गहलोत और विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं: मंत्री कैलाश चौधरी

गहलोत और विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं: मंत्री कैलाश चौधरी

जैसलमेर. जैसलमेर में कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच भाजपा हमलावर हो गई है। जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद कैलाश चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं रहा है। यही सरकार का असली संकट है। गहलोत सरकार बहुमत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि 14 तारीख के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी और राजस्थान की जनता भाजपा के साथ है। आने वाले समय में भाजपा सरकार बनाकर प्रदेश की सेवा करेगी। प्रदेश में लूट मची है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लूट मची हुई है। परिवहन विभाग वाले ट्रक वालों से वसूली में जुटे हैं। पैसा सरकार में बैठे मंत्रियों तक पहुंंच रहा है। सरकार जैसलमेर की होटलों में कैद है तथा उसके विधायक-मंत्री बिरयानी उड़ा रहे हैं, स्विमिंग पूल में नहाने का लुत्फ उठा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेशवासी समस्याओं से त्रस्त हैं। बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो रही है।
विधायकों पर नहीं भरोसा
चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि यहां दो अलग-अलग होटलों में उन्हें ठहराया गया है। जिन पर भरोसा है, वे गोरबंध पैलेस में ठहरे हैं और जिन पर विश्वास नहीं है उन्हें सूर्यागढ़ में रखा गया है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पर राजस्थान की जनता का विश्वास खत्म हो चुका है इसलिए नैतिकता के आधार पर गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए।
माला अंदरुनी और ठीकरा भाजपा पर
कैलाश चौधरी के अनुसार यह लड़ाई कांग्रेस की अंदरूनी है और उसके मंत्री-विधायक मीडिया के सामने आते ही इस संबंध में ठीकरा भाजपा पर फोड़ देते हैं। सचिन पायलट का नाम नहीं लेते हैं। पायलट और गहलोत की लड़ाई आज की नहीं है। पायलट जब से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने तभी से दोनों नेताओं के बीच रिश्ते खट्टे हो गए। चौधरी ने कहा कि अभी कांग्रेस विधायक और भागेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की राजस्थान प्रकरण में भूमिका से इनकार किया तथा कहा कि भाजपा का यह सिद्धांत ही नहीं है। जो लोग स्वेच्छा से पार्टी में आना चाहेंगे, उनका स्वागत है। इस मौके पर पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी और छोटूसिंह भाटी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा मौजूद थे।

Home / Jaisalmer / गहलोत और विधायकों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं: मंत्री कैलाश चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो