scriptBreaking: युवक-युवती ने क्यों खाया जहर | girl and boy triyng to suside | Patrika News
श्री गंगानगर

Breaking: युवक-युवती ने क्यों खाया जहर

एक युवती और युवक को जहर का सेवन कर लेने के कारण अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

श्री गंगानगरJul 28, 2016 / 11:32 am

सोनाक्षी जैन

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

एक युवती और युवक को जहर का सेवन कर लेने के कारण अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों पीडि़त अलग अलग जगह से हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों ने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि खाजूवाला तहसील के बेरीवाला गांव निवासी 32 वर्षीय विष्णु पुत्र गोपीराम को जहर के असर से लालगढि़या होस्पीटल में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे भर्ती कराया गया है।
 इधर दूसरे मामले में बसंती चौक निवासी 21 वर्षीय विजेता पुत्री नानकचंद को सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों की अलग अलग पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल हालत गंभीर होने के कारण किसी के भी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो