scriptWeather Upadate: रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा गर्मी, अधिकतम तापमान 48.0 दर्ज | Heat is intent on breaking records, maximum temperature recorded at 48.0 | Patrika News
जैसलमेर

Weather Upadate: रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा गर्मी, अधिकतम तापमान 48.0 दर्ज

सरहदी जैसलमेर जिले में आसमान मानो लगातार आग उगल रहा है। गर्मी की भीषणता ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 48.0 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सै. दर्ज किया गया। इन दिनों आमजन को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को राहत। टंकियों में से पानी खौल रहा है, वहीं सडक़ से लेकर धोरें तक गर्मी में तप रहे हैं। दोपहर में कफ्र्यू से हालात नजर आ रहे हैं।

जैसलमेरMay 25, 2024 / 08:12 pm

Deepak Vyas

module: a;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 132.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;

सरहदी जैसलमेर जिले में आसमान मानो लगातार आग उगल रहा है। गर्मी की भीषणता ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 48.0 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सै. दर्ज किया गया। इन दिनों आमजन को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को राहत। टंकियों में से पानी खौल रहा है, वहीं सडक़ से लेकर धोरें तक गर्मी में तप रहे हैं। दोपहर में कफ्र्यू से हालात नजर आ रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिन चढऩे के साथ ही सूरज की तल्ख किरणों ने हर किसी को परेशान करना शुरू कर दिया। ज्यों-ज्यों दिन चढऩे लगा त्यों-त्यों भीषण गर्मी का असर भी बढऩे लगा। शहर के पर्यटक स्थलों सहित मुख्य मार्गों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखे, कूलर व एसी का सहारा लिया। भीषण गर्मी के चलते पशुधन भी आहत नजर आया। गर्मी से बचने के लिए ग्रामीणों द्वारा शीतलपेय, नीम्बू रस, फलों के रस, खरबूज व तरबूज का सहारा लिया जा रहा है। दिन भर चलने वाली गर्म हवाएं देर रात्रि तक जारी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिला।

Hindi News/ Jaisalmer / Weather Upadate: रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा गर्मी, अधिकतम तापमान 48.0 दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो