scriptशादी के लिए मना किया तो विधवा पर हमला कर नाक व जीभ काटी | If refused to marry, widow attacked and cut her nose and tongue | Patrika News
जैसलमेर

शादी के लिए मना किया तो विधवा पर हमला कर नाक व जीभ काटी

-जोधपुर में चल रहा उपचार, पुलिस में मामला दर्ज-मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेरNov 18, 2020 / 09:24 am

Deepak Vyas

शादी के लिए मना किया तो विधवा पर हमला कर नाक व जीभ काटी

शादी के लिए मना किया तो विधवा पर हमला कर नाक व जीभ काटी

जैसलमेर/पोकरण. जिले के सांकड़ा थाना क्षेत्र के जगीरो की ढाणी में मंगलवार को एक विधवा पर हमला कर उसका नाक व जीभ काट देने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सांकड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। गंभीर घायल महिला का जोधपुर में उपचार चल रहा है। महिला के भाई ने इस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। सांकड़ा पुलिस के अनुसार जगीरो की ढाणी निवासी बसीर खान पुत्र कालू खान ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी बहन गुड्डी की शादी छह वर्ष पूर्व जगीरो की ढाणी निवासी कोजे खान के साथ की गई थी। एक वर्ष बाद कोजे खान की मौत हो गई। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के अन्य व्यक्ति के साथ शादी के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन गुड्डी ने मना कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दुले खान, इकबाल खान, हासम खान, सली पत्नी हासम खान, फरुखे खान, आम्बे खान, लाडू खान, मनु खान, अनवर खान, सलीम खान, जानू खान, नेमते खान, नेबे खान दो मोटरसाइकिलों व एक ट्रैक्टर में सवार होकर आए। उन्होंने एक राय होकर गुड्डी पर जानलेवा हमला किया तथा धारदार हथियार से गुड्डी की नाक व जीभ काट दी और दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद माता बिस्मिला ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर हमला कर हाथ तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया, यहां उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्षेत्र में फैली सनसनी
शांत समझे जाने वाले पोकरण क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से आमजन में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में इस प्रकार की यह पहली घटना है। घटना के बाद मौके पर और अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कंट्रोल रूप से सूचना मिलते ही सांकड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की गाड़ी में ही घायल महिला को अस्पताल लाया गया। एसपी डॉ. अजयसिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी जानू खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को नामजद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-कांतासिंह ढिल्लो, थानाधिकारी, पुलिस थाना सांकड़ा, जैसलमेर

Home / Jaisalmer / शादी के लिए मना किया तो विधवा पर हमला कर नाक व जीभ काटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो