scriptएक सप्ताह में देश के अहम मंत्रियों और मुख्यमंत्री का होगा जैसलमेर आगमन! | Important ministers and Chief Minister of the country will arrive in J | Patrika News
जैसलमेर

एक सप्ताह में देश के अहम मंत्रियों और मुख्यमंत्री का होगा जैसलमेर आगमन!

-गहलोत ३० को भणियाणा शिविर में कर सकते हैं शिरकत

जैसलमेरNov 25, 2021 / 07:53 pm

Deepak Vyas

एक सप्ताह में देश के अहम मंत्रियों और मुख्यमंत्री का होगा जैसलमेर आगमन!

एक सप्ताह में देश के अहम मंत्रियों और मुख्यमंत्री का होगा जैसलमेर आगमन!


जैसलमेर. देश के दो सबसे अहम मंत्रियों रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जैसलमेर आगमन की प्रबल संभावना है। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास के समापन अवसर पर आगामी २६ नव बर को जैसलमेर पहुंचेंगे, वहीं अमित शाह जैसलमेर में आगामी एक दिस बर को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर आएंगे। इस बीच सूबे के मुखिया अशोक गहलोत का ३० नवंबर को जैसलमेर जिले के दौरे पर आने का कार्यक्रम बन रहा है। बताया जाता है कि गहलोत भणियाणा पंचायत समिति में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजनीय शिविर का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सीमावर्ती क्षेत्र में तनोटराय देवी के दर्शन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम तनोट या जैसलमेर में करने के बाद एक दिस बर को सीसुब के स्थापना दिवस पर होने वाली परेड के साक्षी बनेंगे।
आधिकारिक पुष्टि नहीं
मुख्यमंत्री के जैसलमेर जिले की यात्रा पर आने के संबंध में अंदरखाने प्रशासन और अन्य सरकारी महकमों के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि उनकी यात्रा की आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे भी देश के दोनों अहम मंत्रियों व राज्य के मुख्यमंत्री के आगमन की खबरें अन्य स्रोतों से सुन ही रहे हैं। हालांकि रक्षामंत्री व गृहमंत्री की यात्रा के संबंध में प्रत्यक्ष तौर पर व्यवस्थाएं सेना, वायुसेना और सीसुब को ही करनी है। फिर भी प्रशासन और पुलिस को प्रोटोकॉल देखना होगा। वैसे मु यमंत्री की यात्रा होने पर तो प्रशासन को एक पांव पर खड़े होकर व्यवस्थाओं को अंजाम देना होगा। जहां तक राजनाथ सिंह का सवाल है, उनके सेना के अ यास के समापन अवसर पर २६ तारीख को आने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि सेना की ओर से इन दिनों एक्सरसाइज विद ट्रूप्स चलाया जा रहा है। इसका समापन २६ तारीख को होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो