scriptआईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर | Increasing number of infected, 34 new positives found in Pokaran | Patrika News
जैसलमेर

आईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर

आईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर

जैसलमेरMay 14, 2021 / 10:28 am

Deepak Vyas

आईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर

आईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर

जैसलमेर. जिले में कोरोना संक्रमण के बढऩे से जिला मुख्यालय पर स्थित जवाहर चिकित्सालय में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अधिकांश ने मरीजों के कोरोना संक्रमण से फेफड़े संक्रमित हो रहे हैं, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो रही है और अस्पताल में मरीजों को भी देने वाली ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आईदान सिंह भाटी ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करते हुए जिला प्रशासन एवं जिला चिकित्सालय प्रशासन को 20 ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिसिंह, चिकित्सालय कोविड प्रभारी जिला रसद अधिकारी, जबरसिंह चारण, पीएमओ डॉ. जेआर पंवार, डॉ. वीके वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, महामंत्री सुशील व्यास, जिला मंत्री कोविड सेवा प्रभारी कंवराजसिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, आईटी संयोजक गिरिल भाटिया, युवा मोर्चा सेवा प्रभारी उदयसिंह बडोडा गांव, युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र व्यास, जितेंद्र भूतड़ा, भवानीसिंह भाटी, सूरजाराम ओड, सुभाष गोयल उपस्थित रहे । जिला उपाध्यक्ष आईदान सिंह भाटी ने बताया कि विगत दिनों मे एवं बुधवार को क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के दौरे के समय ऑक्सीजन की कमी के बारे में ज्ञात होने पर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की प्रेरणा से उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्तर पर 20 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर जिला प्रशासन एवं चिकित्सालय प्रशासन को सुपुर्द किए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भविष्य में भी हर प्रकार की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष आईदानसिह भाटी ने इस अवसर पर बेहतर सुविधाओं के लिए तमाम कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने भी उपाध्यक्ष आईदानसिह भाटी का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से मरीजों को राहत मिलेगी। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से भी वर्तमान की परिस्थितियों में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सामथ्र्य अनुसार सहयोग प्रदान करें।

Home / Jaisalmer / आईदानसिंह भाटी ने जवाहर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए 20 आक्सीजन सिलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो