24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India-PAK Conflict: जैसलमेर कलेक्टर का नया आदेश, लिए कई सख्त फैसले; जानें क्या-क्या लगी रोक?

India-PAK Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और फलोदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 9 May 2025, 7:32 PM IST

Jaisalmer News

India-PAK Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और फलोदी जिलों में सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जैसलमेर जिला प्रशासन ने जन सुरक्षा और संवेदनशील सीमावर्ती हालातों को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए हैं।

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

दिन में ही निपटाएं शादी

जैसलमेर प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शादी की रस्में दिन में ही पूरी की जाएं। रात में डीजे, लाइटिंग, बारात, ढोल-नगाड़े या किसी भी प्रकार की भीड़ जुटाने पर रोक रहेगी। रात्रिकालीन कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की शोभायात्रा, रैली, प्रदर्शनी या धार्मिक जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे।

जैसलमेर में आज पूर्ण ब्लैकआउट

जैसलमेर और बाड़मेर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। वहीं, श्रीगंगानगर और फलोदी में शाम 7 से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट लागू। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे बिजली मीटर को भी ढकने की अपील की गई है ताकि किसी प्रकार की रोशनी दुश्मन के लिए निशान न बने। ब्लैकआउट के समय सड़क रोशनी, होर्डिंग्स, और घरों की बाहरी लाइटें पूरी तरह बंद रखने के आदेश हैं।

इसके अलावा साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले नारेबाजी, भाषण, पोस्टर, पर्चे या सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। धार्मिक या जातिगत उन्माद फैलाने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

यहां देखें वीडियो-


पोकरण में आवाजाही पर पाबंदी

बता दें, पोकरण में शाम 4 बजे से ही दुकानों को बंद कर दिया गया। वहीं, तनोट-रामगढ़ रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है। जैसलमेर और सीमावर्ती गांवों में लोगों से रात को घरों में रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

जैसलमेर कलेक्टर ने कहा कि यह आदेश सिर्फ आम नागरिकों और संस्थानों पर लागू होंगे। सेना, पुलिस, होमगार्ड, और आपात सेवाओं से जुड़े कर्मियों को इससे छूट दी गई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा कारणों से उठाए गए इन कदमों में पूर्ण सहयोग करें और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें।

सीमा पर तनाव चरम पर

गौरतलब है कि 7-8 मई की रात और 8 मई को पाकिस्तान ने राजस्थान के पांच सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायुसेना ने ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। इस कार्रवाई के जवाब में भारत ने एयर स्ट्राइक की, जिससे सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Blackout: आज फिर से होगा ब्लैक आउट, ड्रोन और पटाखों पर रोक; जानें जैसलमेर कलक्टर ने क्या बताया?