scriptगाय माता को कत्ल खानों में जाने से रोकना हर हिन्दू का धर्म: साध्वी कपिला दीदी | It is the religion of every Hindu to stop cow mother from going to sla | Patrika News

गाय माता को कत्ल खानों में जाने से रोकना हर हिन्दू का धर्म: साध्वी कपिला दीदी

locationजैसलमेरPublished: Sep 21, 2021 11:27:18 am

Submitted by:

Deepak Vyas

गाय माता को कत्ल खानों में जाने से रोकना हर हिन्दू का धर्म: साध्वी कपिला दीदी

गाय माता को कत्ल खानों में जाने से रोकना हर हिन्दू का धर्म: साध्वी कपिला दीदी

गाय माता को कत्ल खानों में जाने से रोकना हर हिन्दू का धर्म: साध्वी कपिला दीदी

जैसलमेर. जैसलमेर गो सेवा संघ, खाद्य व्यापार संघ की ओर से संचालित एवं गो पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संत उद्धवदास कन्हैया गोशाला में आयोजित सात दिवसीय दिव्य गो कृपा कथा महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन संत साध्वी कपिला दीदी ने प्रवचन देते हुए कहा कि विश्व में हम हिंदुओं का एक मात्र देश भारत है और भारत देश में गौमाता कत्ल खानों में काटी जाती है। यह सबसे बड़ी विडंबना है। भारत जैसे देश मे जहां गाय माता यहां के वासियों के जीवन का मूल आधार है। उस देश में जहां कभी गोघृत व गोदूध की नदियां बहती थी, वहां गाय माता का कत्ल कर मांस का निर्यात किया जाता है। साध्वी कपिला दीदी ने कहा किआज भी भारत भूमि पर जिस जिस प्रदेश में जहां गोमाता कम हुई है, वहां-वहां विनाश, बीमारी, अतिवृष्टि, त्रासदी के साथ वह प्रदेश देश के अन्य भाग से कट चुका है। केरल व दक्षिण भारत इसके उदाहरण है। गाय माता मनुष्य के लिए वरदान है, इसलिए हमने उन्हें मां का रिश्ता दिया है। उन्होंने गो दूग्ध के फायदे बताते हुए कहा कि देशी गाय माता के दूध में स्वर्ण होता हैं, जो बच्चों को हुष्ट पुष्ट बनाता है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष करते हुए गुरुकुल की शिक्षा को महान बताया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा नीति में बदलाव कर शिक्षा को धर्म से जोडऩे की बात कही। उन्होंने कथा आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि जैसलमेर नगर में ऐसे गोभक्त हैं,जो गाय माता का प्रचार प्रसार कर आपको व हमको जोड़ रहे है। गो सेवा की अलख जगाए हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो