scriptयहां अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय के हाथ में, भाजपा और कांग्रेस के नेता हुए सक्रिय | jaisalmer nagar parishad election Result 2019 | Patrika News
जैसलमेर

यहां अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय के हाथ में, भाजपा और कांग्रेस के नेता हुए सक्रिय

jaisalmer nagar parishad election Result 2019: जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव में मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस ने 21 व भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा जमाया है।

जैसलमेरNov 19, 2019 / 11:14 am

Santosh Trivedi

vallabhnagar and dhariawad byelection

bjp congress evm election in madhya pradesh

जैसलमेर। jaisalmer nagar parishad election result 2019: जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो गए हैं। जैसलमेर नगरपरिषद में कुल 45 वार्ड हैं, जिनमें 44 वार्डो के लिए हुए चुनाव हुआ था। वार्ड नंबर 20 से पहले ही कांग्रेस के हरिवल्लभ कल्ला निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
इस तरह कुल 45 वार्डों में से 21 वार्डों में कांग्रेस ने और 20 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की। चार वार्ड निर्दलीय के खाते में आए हैं। चुनाव में कुल 167 उम्मीदवार मैदान में थे। परिणाम आने के साथ ही दोनों दलों ने अपने प्लान के मुताबिक आगामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
नगरपरिषद चुनाव की मतगणना के बाद जैसलमेर में अब कांग्रेस ने नगरपरिषद अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलियों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशियों की मनुहार कर उनकी बाड़ाबंदी की जा रही है। 45 सदस्यीय नगरपरिषद में कांग्रेस के 21 पार्षद जीते हैं। ऐसे में उनको 2 सदस्यों की जरूरत है। इधर, भाजपा के पास 20 पार्षद हैं। उसको भी पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए 3 सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में निर्दलियों को अपने पक्ष में कर वह भी किंगमेकर बन सकती है। सारा दारोमदार निर्दलियों पर टिका हुआ है।
गौरतलब है कि जैसलमेर नगरपरिषद क्षेत्र में 33 हजार 139 में से 26 हजार 357 ने मताधिकार का प्रयोग किया और यह 79.53 प्रतिशत रहा। इनमें 80.67 पुरुषों और 78.31 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। सर्वाधिक मतदान वार्ड नं. 23 में हुआ, जहां 95.54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिए। ऐसे ही वार्ड सं. 40 में सबसे कम 53.15 प्रतिशत मतदान हुआ
वार्ड – पार्टी -विजयी उम्मीदवार
वार्ड 1 – कांग्रेस – निर्मल पुरोहित
वार्ड 2 – बीजेपी- राज कंवर
वार्ड 3 – बीजेपी – चरण सिंह
वार्ड 4 – कांग्रेस – खींव सिंह
वार्ड 5 – बीजेपी – पुरखाराम
वार्ड 6 – बीजेपी – मोतीलाल
वार्ड 7 – बीजेपी – अशोक राम
वार्ड 8 – निर्दलीय – सकीना
वार्ड 9 – कांग्रेस – प्रकाश
वार्ड 10 – -बीजेपी – गिरधर सिंह
वार्ड 11 – निर्दलीय – देवी सिंह
वार्ड 12 – बीजेपी – शांति
वार्ड 13 – कांग्रेस – कमलेश छंगाणी
वार्ड 14 – बीजेपी- गोमती देवी
वार्ड 15 – बीजेपी – सरला शर्मा
वार्ड 16 – बीजेपी – सीमा गोपा
वार्ड 17 – कांग्रेस – नेहा व्यास
वार्ड 18 -कांग्रेस – दुर्गा देवी
वार्ड 19- कांग्रेस – सोढ़ी खातून
वार्ड 20 – कांग्रेस हरि वल्लभ कला
वार्ड 21 – बीजेपी – गोपाराम
वार्ड 22 – कांग्रेस – कैलाश कुमार
वार्ड 23 – कांग्रेस – सुमार खान
वार्ड 24 – कांग्रेस- प्रवीण सुदा
वार्ड 25 – बीजेपी – अरुण शर्मा
वार्ड 26 – कांग्रेस – मृणाली जोशी –
वार्ड 27 – कांग्रेस – फिरदौश
वार्ड 28 -कांग्रेस – उपदेश
वार्ड 29- कांग्रेस – घनश्याम राम
वार्ड 30 – कांग्रेस- रूखी
वार्ड 31- बीजेपी – पारस गर्ग
वार्ड 32 – बीजेपी – प्रवीण
वार्ड 33 – बीजेपी – ओमप्रकाश
वार्ड 34 -कांग्रेस – सिकंदर खान
वार्ड 35- बीजेपी – नरेंद्र कुमार
वार्ड 36 -कांग्रेस – लीलाधर
वार्ड 37- कांग्रेस – चंचल व्यास
वार्ड 38- कांग्रेस – दुर्गेश आचार्य
वार्ड 39 – निर्दलीय – ममता
वार्ड 40- बीजेपी – पुष्पा कंवर
वार्ड 41 – कांग्रेस – प्रेम कंवर
वार्ड 42 – बीजेपी – विक्रम सिंह
वार्ड 43 – बीजेपी – नरसिंह ओड
वार्ड – 44 – बीजेपी – जगदान
वार्ड 45- निर्दलीय – पिंकू कंवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो