scriptशोक की लहर… जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत | Jaisalmer traveler dies during Amarnath Yatra | Patrika News
जैसलमेर

शोक की लहर… जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

जैसलमेरJul 03, 2022 / 08:30 pm

Deepak Vyas

जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत
– शव के आज पैतृक गांव पहुंचने की संभावना
जैसलमेर. अमरनाथ यात्रा पर गए जैसलमेर के यात्री की गत शनिवार को संभवत: ह्दयाघात से मृत्यु हो जाने पर यहां शोक की लहर दौड़ गई है। मूलत: बाड़मेर जिले के चोचरा गांव निवासी आसूसिंह विगत करीब 26 साल से जैसलमेर के एसबीआई चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प में कार्यरत थे और जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा पर गए दल में शामिल थे। जानकारी के अनुसार आसूसिंह की मृत्यु शनिवार को उस समय हुई, जब वे बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें ऊंचाई पर पैदल चलते समय थकान और शारीरिक परेशानी महसूस हुई। कुछ देर विश्राम करने के बाद वे फिर चलने लगे। तब वे गिर पड़े। संभवत: ह्दयाघात से उनकी मौत हो गई। साथ गए लोगों ने वहां की गई चिकित्सा सेवा की मदद ली। चिकित्सकीय जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथ गए लोगों पर वज्रघात हो गया। यह खबर जैसे ही जैसलमेर पहुंची, यहां उनके रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उन्हें बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पेट्रोल पम्प संचालक जयंत सांवल ने बताया कि उनकी फर्म पर आसूसिंह विगत 26 वर्ष से कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि उनका शव संभवत: रविवार शाम तक जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। जहां से उनके रिश्तेदार उनकी देह को लेकर गांव के लिए रवाना होंगे।
दो मोटरसाइकिलोंं की भिड़ंत, दो घायल
पोकरण. क्षेत्र के सांकड़ा गांव के पास रविवार को दोपहर बाद दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

Home / Jaisalmer / शोक की लहर… जैसलमेर के यात्री की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो