scriptमंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा | Many issues were discussed in the first meeting of the Board | Patrika News
जैसलमेर

मंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

मंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

जैसलमेरJan 15, 2022 / 09:07 am

Deepak Vyas

मंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

मंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

पोकरण. क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। भाजपा जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई ने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से भैंसड़ा को नया मंडल बनाया गया है तथा उन्हें प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने नए मंडल के गठन की ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों, गतिविधियों, इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार आमजन के हितों में कार्य करते हुए योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला सहित प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने नए मंडल में अध्यक्ष पद के लिए मनोनयन को लेकर प्रस्ताव रखा। जिस पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से भैंसड़ा मंडल का सवाईसिंह ओला को अध्यक्ष मनोनीत किया। युवा नेता देवीसिंह भैंसड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भणियाणा मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह ने मंडल के कार्यों, दायित्वों, कर्तव्योंं आदि से अवगत करवाया। इस मौके पर कोजराजसिंह राजगढ़, तनेरावसिंह, रघुवीरसिंह ओला, विजयसिंह भैंसड़ा, मनोहरसिंह भैंसड़ा, रेंवतसिंह, देवीसिंह, सगताराम, अमराराम, श्रवणसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किया धनसंग्रह
पोकरण. विद्या भारती की ओर से चलाए जा रहे समर्पण सप्ताह के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर नोख की ओर से मकर सक्रांति के मौके पर 17 हजार 500 रुपए की सहयोग राशि एकत्रित की गई। प्रधानाध्यापक गंगासिंह परिहार ने बताया कि विद्या भारती की ओर से पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय भावना का जनजागरण करने के लिए जनजातीय छात्रावास, एकल विद्यालय, अस्पताल संचालित किए जाते है तथा आपदाग्रस्त, भूकंप, बाढ़, तूफान आने पर सहयोग व चांपा में कुष्ठ रोगियों के उपचार आदि में इस राशि का उपयोग किया जाता है। यह समर्पण सप्ताह 21 जनवरी तक जारी रहेगा। इस धनराशि एकत्रित कर आगे भिजवाए जाएंगे।

Home / Jaisalmer / मंडल की पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो