scriptVideo: मंत्री की तबीयत हुई नासाज, विधायक को ले जाना पड़ा अस्पताल | Minister unwell, MLA had to be taken to hospital | Patrika News
जैसलमेर

Video: मंत्री की तबीयत हुई नासाज, विधायक को ले जाना पड़ा अस्पताल

-मौसम बिगाड़ रहा सेहत, दिन भी हो गए बहुत

जैसलमेरAug 07, 2020 / 03:11 pm

Deepak Vyas

Video: मंत्री की तबीयत हुई नासाज, विधायक को ले जाना पड़ा अस्पताल

Video: मंत्री की तबीयत हुई नासाज, विधायक को ले जाना पड़ा अस्पताल

जैसलमेर. जैसलमेर का मौसम विधायकों व मंत्रियों की तबीयत बिगाड़ रहा है। गुरुवार को मंत्री सुखराम विश्नोई व विधायक प्रशांत बैरवा की तबीयत बिगड़ी। गर्मी और खान.पान का असर सेहत पर आ रहा है। जैसलमेर में बुधवार को तेज गर्मी के बाद जोरदार अंधड़ आया। गुरुवार को सुबह भी गर्मी के तेवर तीखे थे। होटल में बंद होने के बावजूद भी मौसम की मार अब कई विधायक-मंत्रियों की सेहत पर असर करने लगी है। गुरुवार को जैसलमेर के होटल में रह रहे टोंक के निवाई क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जानकारी के अनुसार बैरवा ने गुरुवार सुबह पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बैरवा की सोनोग्राफी करवाई गई। बताया जाता है कि सोनोग्राफी रिपोर्ट सामान्य आई है। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें दवा दी। मंत्री शाले मोहम्मद उन्हें लेकर पुन: होटल गए। ऐसे ही वन मंत्री सुखराम विश्नोई का स्वास्थ्य भी गुरुवार को कुछ नरम होने की जानकारी मिली है। उन्होंने होटल में ही दवा मंगवा ली।
इनका भी हुआ था उपचार
इससे पहले जैसलमेर में रहते हुए विधायक गुरमीतसिंह कुन्नर और बाबूलाल नागर का स्वास्थ्य नरम होने के चलते जैसलमेर से फिजिशियन को एम्बुलेंस में होटल सूर्यागढ़ भेजा गया। जिन्होंने दोनों का उपचार किया। बताया जाता है कि कुन्नर का स्वास्थ्य पहले से गड़बड़ होने के चलते उनके नियमित दवाइयां चल रही हैं।
जयपुर भिजवाएं —
मुख्यमंत्री का आगमन फिर टला
जैसलमेर. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जैसलमेर आगमन गुरुवार को एक बार फिर टल गया। अब उनके शुक्रवार को जैसलमेर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गौरतलब है कि गहलोत का गुरुवार को सायं 4 बजे जयपुर से उड़ान भरने का कार्यक्रम बताया गया था। उस लिहाज से प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए, लेकिन अपराह्न सवा चार बजे जयपुर से यह पुख्ता खबर आ गई कि गहलोत नहीं आ रहे हैं।

Home / Jaisalmer / Video: मंत्री की तबीयत हुई नासाज, विधायक को ले जाना पड़ा अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो