scriptcoronavirus: रामदेवरा से बाहरी लोग पैदल ही हुए रवाना | Outside people left on foot from Ramdevra | Patrika News
जैसलमेर

coronavirus: रामदेवरा से बाहरी लोग पैदल ही हुए रवाना

– लाठी में अटके मजदूर

जैसलमेरMar 29, 2020 / 06:01 pm

Deepak Vyas

रामदेवरा से बाहरी लोग पैदल ही हुए रवाना

रामदेवरा से बाहरी लोग पैदल ही हुए रवाना

रामदेवरा. क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आए मजदूर कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बीच यहीं अटककर रह गए है। कई मजदूरों की ओर से शनिवार को पैदल ही अपने घरों की तरफ कूच किया गया। साधन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि रामदेवरा के आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में खेत व नलकूप स्थित है। यहां फसल कटाई के लिए पूर्व में मजदूर आए थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अचानक सरकार की ओर से लॉकडाउन कर दिया गया। ऐसे में ये मजदूर यहीं अटककर रह गए। जिससे अब उनके समक्ष भोजन व निवास का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति में कोई साधन नहीं मिलनेे पर इन गरीब मजदूर परिवारों ने पैदल ही अपना सफर शुरू कर दिया। शनिवार को कई परिवार यहां से पैदल रवाना हुए। मजदूरों ने बताया कि उनके लिए यहां रोजगार नहीं था। ऐसे में भोजन व आवास के संकट के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर उन्होंने अब पैदल ही अपने घरों की तरफ जाने का निश्चय किया। सरकार की ओर से भी उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
लाठी. दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप का दंश गरीब, मजदूर वर्ग झेल रहे है। लॉकडाउन की घोषणा केे बाद उनकी चिंताएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में नलकूपों पर फसल कटाई के लिए बाहरी राज्यों से आए मजदूर यहां अटक कर रह गए है। गौरतलब है कि लाठी सहित आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूप स्थित है। यहां फसल कटाई के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर आए हुए थे। जानकारी के अभाव में वे कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती दौर में निकल नहीं सके और अब यहां फंस चुके है। रहने की व्यवस्था नहीं होने के कारण जंगलोंं व सड़कों के किनारे आसमान तले अपना आशियाना बना रहे है, तो भोजन के लिए सरकार व भामाशाहों की तरफ टकटकी लगाए बैठे है। मजदूरों ने बताया कि क्षेत्र में कई महिनों से वे फसल कटाई का कार्य कर रहे है। कुछ दिन पूर्व अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण वे घर नहीं जा सके। फसल कटाई का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अब वे सड़क पर आ गए है तथा उनके सामने भोजन के साथ रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। विशेष रूप से क्षेत्र में मध्यप्रदेश से सैंकड़ों मजदूर आए हुए है। अब ये मजदूर सरकार से अपने गांव की तरफ जाने की गुजारिश लगा रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो