script85 वर्षीया वृद्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आखिर ऐसा क्यों?जानिए पूरी खबर | Permanent warranty 85-year-old woman arrested in pokaran | Patrika News
जैसलमेर

85 वर्षीया वृद्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आखिर ऐसा क्यों?जानिए पूरी खबर

स्थायी वारंटी 85 वर्षीया वृद्धा गिरफ्तार

जैसलमेरApr 04, 2019 / 06:42 pm

Deepak Vyas

jaisalmer

85 वर्षीया वृद्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आखिर ऐसा क्यों?जानिए पूरी खबर

जैसलमेर/पोकरण. पुलिस ने गत एक वर्ष से न्यायालय पेशी पर अनुपस्थित रहने पर घोषित स्थायी वारंटी वृद्ध महिला को दस्तयाब कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और इन्दिरा गांधी नहर क्षेत्र में मुरबे का बेचान कर उसे स्थानीय उप पंजीयन कार्यालय में पंजीबद्ध करवाने के आरोप में खुहड़ी थानांतर्गत सतांगढ़ निवासी 85 वर्षीय तुलसीदेवी को गिरफ्तार किया गया था। वह गत पांच वर्षों से न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं हो रही थी। जिस पर एक वर्ष पूर्व न्यायालय की ओर से उसे स्थाई वारंटी घोषित किया गया था। बुधवार को मुख्य आरक्षक सुरेशकुमार विश्रोई ने मय जाब्ता मुखबीर की इत्तिला पर उसे पोकरण में दस्तयाब किया तथा न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।

Home / Jaisalmer / 85 वर्षीया वृद्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आखिर ऐसा क्यों?जानिए पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो