scriptपौधरोपण अभियान लगातार जारी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया | Plantation campaign continues continuously, pledged to conserve enviro | Patrika News
जैसलमेर

पौधरोपण अभियान लगातार जारी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

पोकरण. क्षेत्र में पौधरोपण अभियान लगातार जारी है। आमजन की ओर से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। कस्बे के माहेश्वरी समाज श्मशान स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी युवाओं की ओर से पौधे लगाए गए।

जैसलमेरAug 01, 2020 / 02:14 pm

Deepak Vyas

पौधरोपण अभियान लगातार जारी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

पौधरोपण अभियान लगातार जारी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

पोकरण. क्षेत्र में पौधरोपण अभियान लगातार जारी है। आमजन की ओर से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। कस्बे के माहेश्वरी समाज श्मशान स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी युवाओं की ओर से पौधे लगाए गए। युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गांधी के निर्देशन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी, मांगीलाल चाण्डक, कपिल गांधी, ओमप्रकाश, मनोज, आकाश गांधी, मिश्रीलाल चौधरी सहित समाज के लोगों की ओर से पौधे लगाए गए। उनकी ओर से पूर्व में लगाए गए पौधों के ट्री-गार्ड लगाकर सुरक्षा घेरे बनाए गए।
पोकरण (आंचलिक). शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के गोमट गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरित पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी वाटिका की स्थापना कर पौधे लगाए गए। पोकरण नगरपालिका के पार्षद नारायण रंगा के मुख्य आतिथ्य, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी विष्णुकुमार छंगाणी की अध्यक्षता, सरपंच मंजूरदीन मेहर, यूनानी चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत निदेशक मौलाना उस्मान कासमी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इमामदीन, मौलाना खलील, संदर्भ व्यक्ति श्यामसुंदर पणिया के विशिष्ट आतिथ्य में महात्मा गांधी वाटिका में 30 पौधे लगाए गए। इसी प्रकार विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी फिरोज, मोहम्मद शरीफ, नरेश, अशोक, सिकंदर, फारुख को सरपंच मंजूरदीन व पार्षद नारायण रंगा ने नकद पुरस्कार दिए और सम्मान किया। प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया।

Home / Jaisalmer / पौधरोपण अभियान लगातार जारी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो