scriptकिसान गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण | Plantation done by organizing Kisan Goshthi | Patrika News
जैसलमेर

किसान गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण

किसान गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण

जैसलमेरJul 17, 2021 / 09:08 pm

Deepak Vyas

किसान गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण

किसान गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण

पोकरण. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 93वें स्थापना दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण में ऑनलाइन किसान गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस की थीम ‘खेत की हर मेड़ पर पेड़Ó रखी गई। सहायक कृषि अधिकारी स्वरूप झाकड़ ने उद्यान विभाग की ओर से जैसलमेर में संचालित बागवानी योजनाओं एवं मिलने वाले अनुदान के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेर, खजूर, कूमट, खेजड़ी, नीम्बू, गेंदा आदि पेड़ों को खेतों की मेड़ पर लगाकर किसान खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय का सर्जन कर सकता है। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक केजी व्यास ने क्षेत्र में संतुलित खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए कृषि जैव-विविधता के प्रभावशाली प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध जैव-विविधता को स्थानीय लोगों की मदद से उन्हीं के क्षेत्रों मे संरक्षित करने के लिए जागरुकता उत्पन्न करने की बात कही। केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डॉ.चारू शर्मा ने बताया कि किसानों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत अनुसंधान कार्यों को लेब से खेत तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कृषि में वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने तथा कृषि को तकनीकी से जोडऩे की बात कही। केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.रामनिवास ढाका ने खेतों की मेड़ो पर पेड़ पोधे लगाकर पशुपालन, बकरी पालन एवं भेड़ पालन के लिए हरे चारे को विकल्प के तौर पर अपनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि खारे पानी में मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, वर्मी-खाद और बायोगैस प्रणाली घटकों के साथ-साथ कोविड-19 के प्रसार के दौरान एकीकृत कृषि प्रणाली अधिक लाभदायक, सतत और कुशल है। इस मौके पर संस्थान परिसर तथा प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में शीशम, नीम, बेर आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो