3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- पोकरण शहर में अतिक्रमण हटाने की बनाई योजना, ऐसे चलाई जाएगी मुहिम

-अतिक्रमण हटाने की मुहिम में नपा अध्यक्ष ने सभी से मांगा सहयोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Apr 2018, 8:02 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

बुलाई आपातकालीन बैठक
पोकरण (जैसलमेर). कस्बे में चारों ओर नगरपालिका की भूमि पर बढ़ रहे अतिक्रमणों को लेकर शाम को नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता में मंडल सदस्यों की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। नगरपालिका अध्यक्ष गुचिया ने बताया कि कस्बे के चारों तरफ नगर पालिका की भूमि स्थित है। गत कई दिनों से इस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को उनके व अधिशाषी अधिकारी की ओर से मौखिक रूप से अतिक्रमण नहीं करने के कहा गया, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई हैै। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाना बोर्ड का दायित्व है। उन्होंने सभी सदस्यों व कस्बेवासियो से सहयोग की अपील की। बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यो ने सर्व सम्मति से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने व अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने का प्रस्तााव पारित किया। उन्होंने इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए बताया कि उनकी ओर से की गई कार्रवाई बोर्ड की कार्रवाई मानी जाएगी। बैठक मे नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, पार्षद नारायण रंगा, रामचंद्र कल्ला, विजय व्यास, प्रेम माली, रतन भील, अरशद अली, संतोष माली, प्रेमी देवी, शोभा ने भाग लिया।