scriptआंधी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त,उठा रेत का बवंडर | public life got annoyed From storm in jaisalmer | Patrika News
जैसलमेर

आंधी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त,उठा रेत का बवंडर

पोकरण. क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चली तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिनभर की गर्मी व उमस के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से रेत का बवंडर उठा। करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी।

जैसलमेरJul 20, 2019 / 12:03 pm

Deepak Vyas

storm

आंधी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त,उठा रेत का बवंडर

जैसलमेर/पोकरण. क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चली तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिनभर की गर्मी व उमस के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से रेत का बवंडर उठा। करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। करीब 10 मिनट तक दिन में अंधेरा छा गया और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया।
रामदेवरा. गांव में शुक्रवार शाम तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शुक्रवार की शाम पूर्व दिशा से रेत का बवंडर उठा। कुछ ही देर में पूरे गांव को रेत के गुब्बार ने अपनी आगोश में ले लिया। आंधी के कारण आमजन का बेहाल हो गया।
नोख में हुई बूंदाबांदी
नोख. गांव में शुक्रवार शाम आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को दिनभर की गर्मी व उमस के बाद शाम साढ़े चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। आंधी के बाद पांच मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हुई।

Home / Jaisalmer / आंधी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त,उठा रेत का बवंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो