scriptराज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन | Rajya Sabha MP expressed anger over the supply of dirty water, protest | Patrika News
जैसलमेर

राज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन

जैसलमेरJun 13, 2021 / 12:18 pm

Deepak Vyas

राज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन

नोख. इंदिरा गांधी नहर में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर शनिवार शाम राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित भाजपा के नेताओं ने राजीव गांधी लिफ्ट नहर के उद्गम स्थल 1109 आरडी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत शनिवार शाम फलोदी विधायक पब्बाराम विश्रोई, भाजपा नाचना मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह देवड़ा, महामंत्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया तथा फलोदी व जैसलमेर के कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी मुख्य नहर परियोजना के 1120 आरडी हेड पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई पानी की आपूर्ति का निरीक्षण किया। इसके बाद वे इससे पीछे 1109 आरडी राजीव गांधी लिफ्ट नहर के उद्गम स्थल पर पहुंचे। यहां पेयजल के लिए आपूर्ति किए जा रहे पानी का निरीक्षण किया।
जमकर की नारेबाजी, जताया रोष
नहर में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति पर भाजपा नेताओं ने 1109 आरडी पर जमकर हंगामा किया। सांसद गहलोत व विधायक विश्रोई सहित भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नहर से पानी के सैम्पल के रूप में बोतलें भरी। उन्होंने बताया कि ऐसे गंदे व बदबूदार पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। बावजूद इसके सरकार की ओर से स्वच्छ पानी की आपूर्ति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ : गहलोत
सांसद गहलोत ने नहर पर हंगामे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के गंदे पानी की पेयजल के रूप में आपूर्ति कर सरकार की ओर से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नहर में अब तक के सबसे बड़े क्लोजर के बाद भी गंदे पानी की आपूर्ति राजस्थान के साथ पंजाब सरकार की उदासीनता दर्शा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्वयं राजस्थान व पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया था, लेकिन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान व पंजाब की सरकारों को खुद बचने की चिंता लगी हुई है, जनता का ख्याल कौन रखेगा? उन्होंने बताया कि यदि राज्य सरकार की ओर से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है, तो विरोध प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। विधायक पब्बाराम विश्रोई ने कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति राज्य सरकार की विफलता का द्योतक है। जब राज्य सरकार आम जनता को शुद्ध पानी भी मुहैया नहीं करवा सकती है, तो अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए जनता किससे आस लगाएगी।

Home / Jaisalmer / राज्यसभा सांसद ने गंदे पानी की आपूर्ति परर जताया रोष, किया विरोध प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो