scriptसूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम | Religious rituals and social programs on Surya Saptami | Patrika News
जैसलमेर

सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम

सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम

जैसलमेरFeb 20, 2021 / 07:30 pm

Deepak Vyas

सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम

सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम

पोकरण. सूर्य सप्तमी का पर्व शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शाकद्विपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रमोंं का भी आयोजन किया गया। समाज की ओर से शुक्रवार को सूरजप्रोल स्थित नारायण हैरीटेल में सर्यूसप्तमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य पंडित महावीर ओझा के सानिध्य में यजमान कालू, मनीष व राहुल शर्मा की ओर से विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञ में अपनी ओर से आहुतियां दी गई। यज्ञ के बाद आरती की गई। दोपहर बाद बच्चों की जलेबी दौड़, गुब्बारा रेस, प्रश्नोत्तरी, म्युजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेघराज शर्मा ने सूर्य सप्तमी के पर्व की महत्ता बताई और विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य अतिथि पार्षद भाटीलाल शर्मा ने सूर्य की उपासना करने व प्रतिदिन सुबह सूर्य नमस्कार करने की बात कही। इस मौके पर चिरंजीलाल शर्मा, नारायण, श्याम, ओमप्रकाश, तुलछाराम, डॉ.अरुण, जानकीलाल, अशोक, गणेश शर्मा सहित लोग उपस्थित थे। संचालन प्रभात शर्मा ने किया।
यहां यज्ञ में दी आहुतियां
सूर्य सप्तमी के मौके पर सेवक समाज लिखमाणियों की बगेची में शुक्रवार को सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया। लिखमाणी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा व पार्षद पप्पुलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित यज्ञ में आचार्य पंडित मदनलाल दवे के सानिध्य में यजमान दुर्गाशंकर, मनोजकुमार शर्मा सहित श्रद्धालुओं ने अपनी ओर से आहुतियां दी। इसके बाद समाज के लोगों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विकास व उत्थान को लेकर चर्चा की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आसकरण, महेन्द्रकुमार, कन्हैयालाल, सत्यनारायण, मेघराज, ठाकुरदास, सत्यनारायण, राधेश्याम, ओमप्रकाश, पुखराज शर्मा सहित लोग उपस्थित थे।

Home / Jaisalmer / सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो