scriptमरु महोत्सव 2020: सम में रिचा शर्मा और जैसलमेर में वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी मचाएगी धमाल! | Richa Sharma and Wadali father-son duo will presentations in jaisalmer | Patrika News
जैसलमेर

मरु महोत्सव 2020: सम में रिचा शर्मा और जैसलमेर में वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी मचाएगी धमाल!

जैसलमेर. जिले में आगामी 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले जगप्रसिद्ध मरु महोत्सव में इस बार कई नवाचार देखने को मिलने वाले हैं।कई वर्षों बाद तीन दिनी महोत्सव से पहले 6 तारीख को पोकरण में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से सुबह से दोपहर तक कार्यक्रम रखे गए हैं। इससे यह आयोजन चार दिन का होगा। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को ऊंचे आयाम देने के लिए प्रशासन की तरफ से सेलिब्रिटी गायक कलाकारों के तौर पर वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी तथा बॉलीवुड गायिका रिचा शर्मा को बुलाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे।

जैसलमेरJan 25, 2020 / 06:25 pm

Deepak Vyas

Richa Sharma and Wadali father-son duo will presentations in jaisalmer

मरु महोत्सव 2020: सम में रिचा शर्मा और जैसलमेर में वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी मचाएगी धमाल!

जैसलमेर. जिले में आगामी 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले जगप्रसिद्ध मरु महोत्सव में इस बार कई नवाचार देखने को मिलने वाले हैं। कई वर्षों बाद तीन दिनी महोत्सव से पहले 6 तारीख को पोकरण में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से सुबह से दोपहर तक कार्यक्रम रखे गए हैं। इससे यह आयोजन चार दिन का होगा। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को ऊंचे आयाम देने के लिए प्रशासन की तरफ से सेलिब्रिटी गायक कलाकारों के तौर पर वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी तथा बॉलीवुड गायिका रिचा शर्मा को बुलाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि 7 फरवरी को पूनम स्टेडियम में सजने वाली सांस्कृतिक सांझ में सूफी गायक और संगीतकार पूरनचंद वडाली और उनके पुत्र लखविंदर वडाली अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे, जबकि 9 फरवरी को सम के धोरों पर शाम के समय बॉलीवुड तथा भक्ति गायिका रिचा शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इन कलाकारों से प्रशासन की बातचीत अंतिम दौर में बताई जाती है।
दुर्ग में होगा लेजर शो
मरु महोत्सव के पहले दिन 6 फरवरी को पोकरण में दिन के समय शोभायात्रा, विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। यह करीब दोपहर बाद 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद सायंकाल में जैसलमेर के प्राचीन गड़ीसर सरोवर से ऐतिहासिक दुर्ग के लक्ष्मीनाथ मंदिर तक हेरिटेज वॉक होगी। जिसमें लोक कलाकारों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पर्यटन से जुड़े लोग व आमजन होंगे। लक्ष्मीनाथ मंदिर से लवाजमा जब दुर्ग की अखे प्रोल पहुंचेगा, तब वहां लेजर शो का कार्यक्रम रखा गया है। इतने बड़े स्तर पर लेजर शो का पहली बार जैसलमेर में प्रदर्शन किया जा रहा है।
शोभायात्रा निकलेगी दुर्ग से
7 फरवरी को सुबह मरु महोत्सव की रंग-बिरंगी और लोककला के विविध पक्षों को समाहित किए हुए शोभायात्रा गड़ीसर सरोवर की बजाय इस बार ऐतिहासिक सोनार दुर्ग से निकलेगी। यह शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पूनम स्टेडियम पहुंचेगी। जहां बाद में हर बार की भांति मिस्टर डेजर्ट और मिस मूमल तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन दो प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं से विदेशी सैलानियों को जोडऩे पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसा हुआ तो उनके लिए अलग से प्रतियोगिताएं होंगी। पूर्व में उनके लिए साफा बांध प्रतियोगिताएं होती रही हैं।

Home / Jaisalmer / मरु महोत्सव 2020: सम में रिचा शर्मा और जैसलमेर में वडाली पिता-पुत्र की जोड़ी मचाएगी धमाल!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो