scriptदिल्ली से अपहृत किशोरियों को जैसलमेर में किया बरामद | Teenagers kidnapped from Delhi recovered in Jaisalmer | Patrika News
जैसलमेर

दिल्ली से अपहृत किशोरियों को जैसलमेर में किया बरामद

दिल्ली से अपहृत किशोरियों को जैसलमेर में किया बरामद

जैसलमेरSep 20, 2020 / 07:57 pm

Deepak Vyas

दिल्ली से अपहृत किशोरियों को जैसलमेर में किया बरामद

दिल्ली से अपहृत किशोरियों को जैसलमेर में किया बरामद

जैसलमेर. देश की राजधानी दिल्ली से गायब दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने जैसलमेर से बरामद किया है। लड़कियों के जैसलमेर में होने की लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस शुक्रवार को यहां पहुंची और दोनों लड़कियों के साथ दो लड़कों को दस्तयाब कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। दो में से एक लड़का जैसलमेर जिले के थईयात गांव का निवासी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज था। दिल्ली पुलिस को जैसलमेर की लोकेशन मिली तो वह यहां पहुंची। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दो लड़कों व दो लड़कियों की लोकेशन जेठवाई क्षेत्र में थी। स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस ने चारों को वहां से बरामद किया और बाद में सभी को लेकर वापिस दिल्ली रवाना हो गई। स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और साथ में दो लड़के भी दस्तयाब किए गए। चारों को दिल्ली पुलिस अपने साथ मे ले गई है। दिल्ली से नाबालिग किशोरियों के परिजन भी पुलिस के साथ जैसलमेर आए थे।
सोशल मीडिया की दोस्ती का चक्कर
इधर, जानकारी यह भी सामने आई है कि यह मामला सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की दो नाबालिग लड़कियां अपने एक दोस्त के साथ जैसलमेर जिले के थईयात गांव में दूसरे दोस्त से मिलने पहुंच गई। दिल्ली से गायब हुई इन दोनों लड़कियों के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजनों को लेकर जैसलमेर पहुंची दिल्ली पुलिस दोनों लड़कियों व दोनों लड़कों को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाले युवक की सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की 17 वर्षीय एक लड़की से दोस्ती हो गई। इसके बाद जान पहचान का दायरा आगे बढ़ा और उसने जैसलमेर जिला निवासी दोस्त की दोस्ती लड़की की सहेली से करवा दी। इन चारों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद चलता रहा। इस बीच वह युवक दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर थईयात ले आया। लड़कियों के गायब होने पर उनके परिजनों ने दिल्ली के नैबसराय पुलिस थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर शुक्रवार देर रात परिजनों को लेकर थईयात पहुंच गई। गांव में पूछताछ में दोनों लड़कियों का पता चल गया। इसके बाद पुलिस दोनों लड़कों को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो