scriptसुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न | The annual flag of Supashvarnath Bhagwan and Sankat Haran Parshvanath | Patrika News
जैसलमेर

सुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न

सुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न

जैसलमेरMay 16, 2021 / 04:36 pm

Deepak Vyas

सुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न

सुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न

जैसलमेर. लौद्रवपुर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के तत्वावधान में कोठारी पाड़ा स्थित सुपाश्र्वनाथ भगवान 108 पाश्र्वनाथ में सम्मिलित संकट हरण पाश्र्वनाथ भगवान एवं मणीभद्र दादा के जिनालय की वार्षिक ध्वजा नेमीचंद बुरङ परिवार की तरफ से कोरोना गाइडलाईन को ध्यान में रखते हुए संपन्न हुई। प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि प्रात: शुभ मुहूर्त में समाजसेवी महेन्द्र भाई बाफना ने विधि विधान पूर्वक अठारह अभिषेक की ओर से प्रतिमाओं का शुद्धिकरण करवाया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्र भंसाली ने कहा कि ध्वजा आरोहित करने से पूर्व अभिषेक की ओर से शुद्धिकरण करना आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने जैन समाज के भामाशाहों द्वारा कोरोना काल में मानव सेवा के लिए की गई सहायता के लिए उनकी अनुमोदना की। अभिषेक के बाद विजयसिंह कोठारी, लक्ष्मी राखेचा, उषा बागचार, हेमलता बाफना, रूपल जैन एवं विमला राखेचा की ओर से स्नात्र पूजा महोत्सव किया गया। ट्रस्ट की अनुमति से अगले साल की ध्वजा का चढावा प्रारंभ किया गया। पाश्र्व महिला मंडल द्वारा भक्ति एवं बधाई गीत का गान किया गया। अभिजित मुहूर्त में सकल जैन संघ के प्रमुख सदस्यों की ओर से वार्षिक ध्वजा आरोहित की गई। आरती का लाभ महेंद्र जिंदाणी एवं ललित जिंदाणी परिवार ने लिया। सभी प्रकार की महामारी को शांत करने के लिए शांति कलश का जल वितरित किया गया। रात्रि भक्ति का कार्यक्रम इंदौर निवासी लवेश बुरङ की ओर से ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहमंत्री आनंद राखेचा, ट्रस्टी नेमीचंद बागचार, महेन्द्र राखेचा, अर्जुनसिंह भंसाली, विरेंद्र राखेचा, मनोज राखेचा, कुलदीप जिंदाणी, पारस राखेचा, सुरेन्द्र जिंदानी, अरविन्द बुरड, राजू सेवक, कुलदीप सेवक और जैन ट्रस्ट का स्टाफ ऑनलाइन उपस्थित रहा।

Home / Jaisalmer / सुपाश्र्वनाथ भगवान व संकट हरण पाश्र्वनाथ की वार्षिक ध्वजा संपन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो