scriptवार्षिक महोत्सव: शोभायात्रा में सजाई झांकियां बनी आकर्षण | The decorated floats became an attraction in the procession, | Patrika News
जैसलमेर

वार्षिक महोत्सव: शोभायात्रा में सजाई झांकियां बनी आकर्षण

पोकरण क्षेत्र के फलसूंड गांव में स्थित पीपाजी महाराज के मंदिर के 18वें वार्षिक महोत्सव पर दो दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में वार्षिक महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात जागरण आयोजित किया गया।

जैसलमेरJun 11, 2024 / 08:17 pm

Deepak Vyas

pokaran news
पोकरण क्षेत्र के फलसूंड गांव में स्थित पीपाजी महाराज के मंदिर के 18वें वार्षिक महोत्सव पर दो दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में वार्षिक महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात जागरण आयोजित किया गया। परेऊ मठ के औंकारभारती महाराज, स्वामीजी की ढाणी के महंत रावलपुरी महाराज, सिणधरी के आत्मशांति कुटिर योग आश्रम के संत तृप्तानंदगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित जागरण में क्षेत्र के भजन गायकों ने पूरी रात भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर उपस्थित श्रोता भाव विभोर होकर झूमने लगे। इस दौरान संतों ने भी प्रवचन दिए और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। साथ ही क्षेत्र के रणवीरसिंह राठौड़ सहित भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। वार्षिक महोत्सव के दिन मंगलवार को सुबह पीपाजी महाराज की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आयोजित समाज की बैठक में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बोलियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने विभिन्न कार्यों को लेकर बोलियां लगाई। जिनका सम्मान किया गया।

शोभा यात्रा में झलका उत्साह

मंदिर के वार्षिक महोत्सव समारोह के अंतर्गत मंगलवार को सुबह 10 बजे बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसे महंत रावलपुरी महाराज ने केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां सिर पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थी। डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में संत पीपाजी महाराज व अन्य देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। 33 रूप में बालक बालिकाओं ने झांकियों में भाग लिया। झांकियां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा गांव के पीपाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई और अहिंसा सर्किल, जगदंबा मंदिर, रामदेव मंदिर, सबलसिंह चौराहा, राजकीय अस्पताल होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

ये रहे उपस्थित

समाज के अध्यक्ष रावलराम गोयल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के प्रवक्ता सुखदेव गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज विकास संस्थान गिड़ा के अध्यक्ष भोलाराम, चैनाराम चावड़ा, गैनाराम पडि़हार, काछूराम गोयल, शिव चावंडा, रावलराम, प्रहलादराम, मंगलाराम पंवार, मदनलाल कानोड़, खेताराम, खेताराम बाटाङु, भंवरलाल जाखड़ा, मोहनलाल राजमथाई, मूलाराम गोयल, करणाराम गोयल, रामू रातडिय़ा, सवाईलाल खारड़ा, मनोहरलाल दहिया, बीएम दर्जी, ओमप्रकाश, रेखाराम, शंकर, गायड़ गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Hindi News/ Jaisalmer / वार्षिक महोत्सव: शोभायात्रा में सजाई झांकियां बनी आकर्षण

ट्रेंडिंग वीडियो