scriptहवाओं से कम हुआ गर्मी का असर, तापमान 10 दिन बाद 45 डिग्री पर आया | The effect of heat reduced due to winds, temperature came down to 45 degrees after 10 days | Patrika News
जैसलमेर

हवाओं से कम हुआ गर्मी का असर, तापमान 10 दिन बाद 45 डिग्री पर आया

भीषण गर्मी और प्रचंड लू के थपेड़ों से सहमे जैसलमेर के बाशिंदों को शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने से कुछ राहत मिली और निरंतर ऊंचाई की तरफ रुख किए हुए पारे में भी कमी आई।

जैसलमेरMay 31, 2024 / 08:10 pm

Deepak Vyas

weather
भीषण गर्मी और प्रचंड लू के थपेड़ों से सहमे जैसलमेर के बाशिंदों को शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने से कुछ राहत मिली और निरंतर ऊंचाई की तरफ रुख किए हुए पारे में भी कमी आई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 10 दिन के बाद सबसे कम तापमान है। ऐसे ही रात का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज हुआ है जो पिछले दो सप्ताह में सबसे कम है। गत गुरुवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 46.1 और 28.4 डिग्री था। इस तरह से एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री व न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट आई है। तेज हवाओं के चलने से दोपहर के समय अवश्य लोगों को दिक्कतें पेश आई लेकिन उससे पहले और शाम के समय मौसम काफी हद तक राहतदायी महसूस हुआ है। दोपहर के समय सडक़ें सूनी दिखाई दी। दिन में 18 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। आने वाले दिनों में मौसम के तेवर में और नरमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Hindi News/ Jaisalmer / हवाओं से कम हुआ गर्मी का असर, तापमान 10 दिन बाद 45 डिग्री पर आया

ट्रेंडिंग वीडियो