scriptVideo: खाना खाने आए थे, पैसे मांगे तो चला दी गोली, होटल संचालक जोधपुर रैफर | Video: Came to eat food, asked for money, then shot it, hotel operator | Patrika News
जैसलमेर

Video: खाना खाने आए थे, पैसे मांगे तो चला दी गोली, होटल संचालक जोधपुर रैफर

-गंभीर घायल होटल संचालक जोधपुर रैफर

जैसलमेरSep 17, 2020 / 10:11 am

Deepak Vyas

Video: खाना खाने आए थे, पैसे मांगे तो चला दी गोली,  होटल संचालक जोधपुर रैफर

Video: खाना खाने आए थे, पैसे मांगे तो चला दी गोली, होटल संचालक जोधपुर रैफर

पोकरण. कस्बे में बुधवार रात एक होटल पर खाना खाने गए कुछ युवकों ने होटल संचालक पर बंदूक से गोलियां चला दी। वारदात में होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोकरण में सांकड़ा फांटा पर गोमट निवासी वहीद (30) पुत्र उस्मान खान की एक होटल स्थित है। बुधवार रात 9 बजे बाद कुछ युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए। यहां खाना खाने के बाद जब उसने रुपए मांगे, तो युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने मारपीट करने के साथ बंदूक से गोलियां भी चलाई। एक गोली वहीद के दाएं पैर की जांघ पर लगी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान युवक मौके से फरार हो गए। उसे तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, थानाधिकारी सुरेन्द्रकुमार प्रजापति मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल के पर्चा बयान लिए तथा उसे गम्भीर हालत में जोधपुर रैफर किया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Home / Jaisalmer / Video: खाना खाने आए थे, पैसे मांगे तो चला दी गोली, होटल संचालक जोधपुर रैफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो