scriptVideo: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा: यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है | Video: Chief Minister Gehlot said: This victory is the victory of the | Patrika News
जैसलमेर

Video: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा: यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है

जैसलमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है। उन्होंने हौसला अफजाई की है। जैसलमेर से रवाना होने से पहले जैसलमेर में पत्रकारों से मुखातिब गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पूरे आने वाले दिनों में दुगुने जोश से काम करेंगे।

जैसलमेरAug 12, 2020 / 10:28 am

Deepak Vyas

Video: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा:  यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है

Video: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा: यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है

जैसलमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है। उन्होंने हौसला अफजाई की है। जैसलमेर से रवाना होने से पहले जैसलमेर में पत्रकारों से मुखातिब गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पूरे आने वाले दिनों में दुगुने जोश से काम करेंगे। विधायकों के संबंध अच्छे बने हैं। सभी ने एकजुट होकर प्रदेश के विकास का संकल्प लिया है। कुछ विधायक नाराज हैं, उन्हें समझाया है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कई बार सहन भी करना पड़ता है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हम पर बाड़ेबंदी करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन खुद को जरूरत क्यों पड़ी।
दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे

करीब दो सप्ताह पहले घनघोर राजनीतिक संकट की परिस्थितियों में जैसलमेर आए मुख्यमंत्री गुट के मंत्रियों-विधायकों ने संकट के बादल छंट जाने पर राहत की सांस ली है। जयपुर लौटने से पहले मंगलवार को बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों ने सैर सपाटे में दिन बिताया। होटल सूर्यागढ़ में विधायक दल की देर शाम को होने वाली बैठक से पहले बड़ी तादाद में विधायक अलग-अलग समूहों में तनोटराय देवी के दर्शन करने से लेकर ऐतिहासिक विरासतों का अवलोकन करने पहुंचे। यादगार के तौर पर वहां जमकर फोटो खिंचवाए। उनके चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता है।विजय चिह्न प्रदर्शित कियामंगलवार सुबह मंत्री अशोक चांदना, विधायक प्रशांत बैरवा, विजयपाल सिंह, दानिश अबरार, सुंदर दर्शन, चेतन डूडी, महेन्द्र विश्नोई, पानाचंद, रोहित बोहरा, जोगेंद्र आदि सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित तनोटराय देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने वहां एक साथ विजय चिह्न दिखाते हुए फोटोग्राफी भी करवाई और सीमा सुरक्षा बल की ओर से देश की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। युवा कांग्रेस नेता विकास व्यास भी उनके साथ थे। जानकारी के अनुसार सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा तथा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर भी तनोटराय देवी के दर्शन करने गए। ऐसे ही मंत्रियों और विधायकों की एक बस शहर के आसपास के अमरसागर, कुलधरा, खाभा गांवों का भ्रमण करने निकले हैं। उन्होंने इन गांवों की ऐतिहासिक विरासत को देखा और फोटोग्राफी करवाई।इसी तरह से महिला विधायकों रीटा चौधरी, कृष्णा पूनिया, जाहिदा बेगम ने शहर में कई स्थानों का भ्रमण किया। हनुमान चैराहा स्थित गांधी दर्शन पहुंची।

Home / Jaisalmer / Video: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा: यह जीत प्रदेशवासियों की जीत है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो