scriptकरणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत | Welcomed the President of Karni Sena | Patrika News
जैसलमेर

करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत

करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत

जैसलमेरNov 16, 2021 / 04:57 pm

Deepak Vyas

करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत

करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत

करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत
पोकरण. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रासला के अध्यक्ष का दो वर्ष बाद स्वदेश लौटने पर पोकरण में जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। रासला के अध्यक्ष स्वरूपसिंह मेहराजोत कत्तर देश में निवास करते है। अध्यक्ष स्वरूपसिंह का स्वदेश लौटने व पोकरण पहुंचने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी, विक्रमसिंह चंपावत फौजदारों की ढाणी सहित कार्यकर्ताओं ने साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष सांगसिंह ने करणी सेना की ओर से किए जा रहे कार्यों, कार्यक्रमों, गतिविधियों आदि पर प्रकाश डाला। विक्रमसिंह ने स्वरूपसिंह की ओर से गरीब परिवार की मदद के लिए दी गई एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता पर उनका आभार जताया। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर एडवोकेट कंवराजसिंह केलावा, राणीदानसिंह चंपावत, विशनसिंह लोहारकी, हिंगलाजदान, श्रवणसिंह बामणु, उम्मेदसिंह विरमदेवरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Jaisalmer / करणी सेना के अध्यक्ष का किया स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो