scriptचांदी के मुकुट का किया पूजन, आसाम के मंदिर में चढाया जाएगा मुकुट | worship of the crown of silver in ramdevra | Patrika News
जैसलमेर

चांदी के मुकुट का किया पूजन, आसाम के मंदिर में चढाया जाएगा मुकुट

आसाम के डिबरूगढ से आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर चार किलो वजनी चांदी का मुकुट का पूजन करवाया। यह मुकुट डिबरूगढ में नवनिर्मित मंदिर में चढ़ाया जाएगा।

जैसलमेरSep 15, 2018 / 05:01 pm

Deepak Vyas

jaisalmer

चांदी के मुकुट का किया पूजन, आसाम के मंदिर में चढाया जाएगा मुकुट

रामदेवरा. आसाम के डिबरूगढ से आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर चार किलो वजनी चांदी का मुकुट का पूजन करवाया। यह मुकुट डिबरूगढ में नवनिर्मित मंदिर में चढ़ाया जाएगा। डिबरूगढ से आए करणीदान शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि डिबरूगढ में 125 वर्ष पुराना बाबा रामदेव का मंदिर स्थित है। इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया है। आगामी 18 सितम्बर को मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार किलो वजनी मुकुट चढाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने समाधि के दर्शन कर मुकुट का पूजन किया। बाबा रामदेव वंशज गादीपति राव भोमसिंह तंवर ने पूजन के बाद मुकुट श्रद्धालुओं को सुपुर्द किया।
‘हिन्दी भाषा जैसा अपनापन किसी भाषा में नहीं’
-जिले भर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हुए आयोजन
जैसलमेर. नेहरू युवा केन्द्र की ओर से हिन्दी दिवस के तहत नेहरु युवा केन्द्र सभा कक्ष में हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल किशोर व्यास ने किया। नेहरु युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि हिन्दी दिवस के तहत राजीव गांधी यूथ कल्ब चांधन, आदर्श युवा विकास संस्थान नाथूसर, नवयुवक मंडल संस्थान कबीर बस्ती ने अपने अपने गांव में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कर नेहरु युवा केन्द्र के महानिदेशक के संदेश का पठन कर युवाओं से हिन्दी के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। इसी तरह केएसएम पब्लिक स्कूल डाबला, जैसलमेर में हिन्दी दिवस मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य जगदीश सांखला एवं विद्यालय सचिव रामेश्वर बोरावट ने हिन्दी भाषा का महत्व समझाया। इस अवसर पर विद्यालय में हिन्दी भाषा पर प्रतियोगिता रखी गई। इसी तरह मोंटेसोरी बाल निकेतन विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। विद्यालय में भाषण, पत्र-वाचन, कविता पाठ और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कल्ला ने की। मोंटेसोरी बाल निकेतन संचालन समिति के मंत्री सुल्तानसिंह तंवर व विद्यालय शिक्षक इस दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम का आगाज प्रभारी शिक्षिका राजश्री व्यास ने हिन्दी भाषा पर एक सुन्दर कविता गायन के साथ किया। संस्था के मंत्री सुल्तान सिंह तंवर ने कहा कि जो सम्मान, संस्कृति व अपनापन हिन्दी बोलने में आता है, वह और किसी भाषा में नहीं है। इसी तरह मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया। प्राचार्य डॉ.एलएन.नागौरी ने बताया कि हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में श्रुतिलेख व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक अशोक आर्य ने बताया कि श्रुतिलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नम्रता कुमारी, द्वितीय दुर्गा कुमारी व तृतीय मनीषा भाटी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार नेहरु बाल मंदिर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्सव प्रभारी रेखा भाटी व नीतू पालीवाल ने हिन्दी का महत्व बताया। इस दौरान पवन छंगाणी, विजय शर्मा, गंगा बिस्सा, ममता बिस्सा, पुष्पा व्यास ने सहयोग दियया। अंजीता जैन ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संचालन आरती व्यास ने किया। इसी तरह बाल विकास मंडल की ओर से संचालित माणक्यलाल वर्मा उप्रावि में हिन्दी दिवस मनाया गया। छात्रा खुशबू, नेहा, अर्चना ने हिन्दी का महत्व बताया। अलका शर्मा, कामिनी भाटिया, जगदीशगिरी, रेखा, ममता ने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान ऋषि कुमार गोपा ने आभार जताया। संचालन रीता व्यास व राजेश्वरी व्यास ने किया। इसी प्रकार शिव भारती पब्लिक प्राथमिक विद्यालय लाणेला में भाषण, सुलेख, श्रुतिलेख, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सम में हिन्दी दिवस पर प्रधानाचार्य खेताराम परिहार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगदीश प्रसाद शर्मा व बलविन्द्र कौर ने हिन्दी का महत्व बताया। कमला नेहरू विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के शुद्ध उच्चारण, शुद्ध वाचन एवं शुद्ध लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय में सुलेख, श्रुतिलेख, अनुलेख, पत्रवाचन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी तरह किशनीदेवी मगनीराम मोहता राबाउमा विद्यालय में शुक्रवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। उत्सव प्रभारी माया व्यास ने हिन्दी हमारी शान है.. कविता सुनाई। व्याख्याता अजय पुरोहित ने हिन्दी दिवस मनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। व्याख्याता सरोज रंगा व व्याख्याता दरिया बाहरठ ने विचार व्यक्त किए।
मोहनगढ़. मोहनगढ़ क्षेत्र में रतन बाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्थापक रतन सिंह सोलंकी, गोविन्दम बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय में निदेशक कांता प्रसाद वासू, ब्राईट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में निदेषक हरि सिंह चौधरी के आतिथ्य में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस दौरान रतन बाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी निबंध एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोविन्द बाल मंदिर माध्यमिक में विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोकरण. क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल में शुक्रवार को हिन्दी पखवाड़े का आगाज किया गया। प्राचार्य गजेन्द्र जोशी ने हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा श्रेया गिरीश व मैना विश्रोई ने कविताएं प्रस्तुत की। सोहनलाल शर्मा ने हिन्दी भाषा उद्भव व विकास के बारे में बताया। इसी प्रकार स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलिया में कार्यवाहक प्रधानाचार्य देवीप्रसाद पुरोहित की अध्यक्षा में हिन्दी दिवस मनाया गया। शिक्षक अनिल शर्मा, गणपत माली के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता हुई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकेबास में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक रेंवताराम प्रजापत व प्रभारी दमाराम माली ने हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। पोकरण शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर प्राचार्य डॉ.भैराराम हींगड़ा ने हिन्दी के महत्व व वर्तमान स्थिति पर विचार व्यक्त किए। छात्राध्यापकों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्थानीय एके पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी प्रमुख प्रभारी शरद जोशी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित हवामहल उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। व्यवस्थापक नरपतसिंह महेचा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्र के ओढाणिया गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी की देखरेख में हिन्दी दिवस मनाया गया। विद्यार्थी निरमा, उर्मिला, खेताराम, अरुण ने पत्र वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन खुशालचंद पालीवाल ने किया।
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में स्थित निर्मल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। व्यवस्थापक मोहनसिंह ने बताया कि हिन्दी दिवस पर निबंध, कविता, श्रुतिलेख, सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित मातेश्वरी भादरियाराय पब्लिक स्कूल में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में शिक्षक ओमप्रकाश सुथार ने हिन्दी विषय पर जानकारी दी। प्रेम विश्रोई ने बताया कि वाद विवाद, सुलेख, श्रुतिलेख, कविता गायन, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मणसिंह ने किया।

Home / Jaisalmer / चांदी के मुकुट का किया पूजन, आसाम के मंदिर में चढाया जाएगा मुकुट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो