scriptJalaun News : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत 15 घायल, छत काटकर निकाले गए बाराती | Bus accident in Jalaun killed 5 people 15 injured | Patrika News
जालौन

Jalaun News : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत 15 घायल, छत काटकर निकाले गए बाराती

Jalaun News : जालौन में बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। अज्ञात वाहन से टकराकर बस खाई में गिर गई। घटना में 5 की मौत हो गई और 15 बाराती घायल हो गए।

जालौनMay 07, 2023 / 09:24 am

Ramnaresh Yadav

a3

बस की छत काटकर निकाले गए बाराती।

Jalaun News : जालौन से एक बड़ा एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यहां बारात से भरी बस में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में गिर गई। घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हैं। बस में 40 लोग यात्रा कर रहे थे।
दरवाजे हो गए थे लॉक

पूरा मामला जनपद के माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां रात करीब 2 बजे हादसा हुआ है। एक्सीडेंट इतना बड़ा है कि बस के दोनों दरवाजे ही लॉक हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर से छत को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला।

सगे 2 भाइयों की थी शादी

सुनील और प्रमोद बारात लेकर मडैरा से रामपुरा जा रहे थे। दोनों सगे भाई हैं। दोनों की दुल्हन भी सगी बहने हैं। वे रामपुरा की रहने वाली संध्या और उपासना है। दोनों के दुल्हे अपनी बारात लेकर आ रहे थे। उनकी बारात जैसे ही गोपालपुरा के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद बस खाई में गिर गई और चीख पुकार मचने लगी।

हादसे में 5 की मौत हो गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया और बस की छत को काटकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने कुलदीप सिंह (36) रघुनन्दन (46), सियोभान (65), करन सिंह (34) और विकास (32) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जो भी घायल हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो