scriptशनिदेव पूरे 5 साल के लिए चमकाने वाले हैं इस राशि वालों की किस्मत, इसमें कहीं आप तो नहीं हैं शामिल | dhanu rashi ki puri jankari 2019 | Patrika News
जालौन

शनिदेव पूरे 5 साल के लिए चमकाने वाले हैं इस राशि वालों की किस्मत, इसमें कहीं आप तो नहीं हैं शामिल

शनिदेव नए साल के शुरू होते ही धनु राशि वालों की किस्मत पूरे 5 साल तक के लिए चमकाने वाले हैं।
 

जालौनDec 24, 2018 / 12:24 pm

Neeraj Patel

dhanu rashi ki puri jankari 2019

जालौन. शनिदेव के बारे में सभी जानते हैं कि शनिदेव की कृपा जिस किसी पर हो जाती है वह मालामाल हो जाता है। जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य दिलीप दुवे ने बताया है कि इस बार शनिदेव की कृपा धनु राशि वाले लोगों के ऊपर पड़ी है। वह जल्दी ही धनु राशि वाले लोगों की किस्मत चमकाने वाले हैं।

धनु राशि वालों की खुलेगी किस्मत

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि नए साल के शुरू होते शनिदेव धनु राशि वालों की किस्मत पूरे 5 साल तक के लिए चमकाने वाले हैं। शनिदेव की कृपा से धनु राशि वालों को नौकरी या कारोबार से जुड़े सभी अधूरे कार्य ऩए साल के शुरू होते ही पूरे हो जाएंगे औस साथ ही जीवन साथी की अपेक्षाएं भी पूरी हो जाएंगी। धनु राशि वाले इस बात का ध्यान रखें कि वह व्यावहारिक और यथार्थपरक रहने की कोशिश करते रहे। इससे उनको नई बाते सीखने को मिलेंगी।

मेहनत करने से पीछे नहीं हटते धनु राशि वाले

आपको बता दें कि वैसे तो धनु राशि वाले लोगों का दिल जीतने में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वह जल्दी ही थोड़े से काम से ही लोगों दिल जीत लेते हैं। लेकिन इसके साथ ही धनु राशि वाले कई काम एक साथ करके आपने सारे कार्य बिगाड़ लेते हैं। धनु राशि वाले लोग कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। वह हर मुकाबले को पूरे करने की ताकत रखते हैं इसलिए कई वर्षों बाद शनिदेव ने धनु राशि वाले लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने का फैसला किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो