जालौन. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2020 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा 10 और 12 (Class - 10th or 12th) की परीक्षा केन्द्रों की सूची यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in जारी कर दी गई है। UP Board की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2020 में 18 फरवरी से शुरू होगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन में तो वहीं इंटरमीडिएट कक्षा 12 की परीक्षा 15 दिनों में समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 08:00 बजे से शुरू होगी और 11:15 बजे तक चलेगी और इंटरमीडिएट की परीक्षा 02:00 से शुरू होकर 05:15 बजे तक चलेगी।