script#HariyaliTeej2019 : जानिए क्या हैं चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं | What are scientific benefits of wearing bangles for women | Patrika News
जालौन

#HariyaliTeej2019 : जानिए क्या हैं चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं

हरियाली तीज (Hariyali Teej) के त्यौहार पर सभी महिलाएं सबसे ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहीं हैं और वह पूजा करने से पहले अपना श्रृंगार करेंगी।

जालौनAug 03, 2019 / 03:13 pm

Neeraj Patel

What are scientific benefits of wearing bangles for women

#HariyaliTeej2019 : जानिए क्या हैं चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं

जालौन. हरियाली तीज (Hariyali Teej) के त्यौहार को लेकर उत्तर प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहीं हैं। सभी महिलाएं हरियाली तीज का निर्जल व्रत रखेगी। हरियाली तीज के त्यौहार पर सभी महिलाएं पूजा करने से पहले अपना श्रृंगार करेंगी। महिलाओं श्रृंगार जब तक पूरा नहीं होता है तब वह अपने हांथों में लाल-हरी रंग की चूड़ियां न पहनी हों। चूड़ियां केवल महिलाओं के हांथों की सुन्दरता के लिए ही नहीं बल्कि उनके सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। किसी त्यौहार पर जब तक महिलाएं अपने हांथों में चूड़ियां न पहने तब तक उनका श्रृंगार अधूरा लगता है और साथ चूड़ियां पहनने के भी कई राज ऐसे हैं जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

कांच की चूड़ियां पहनने के ये है फायदे

वैज्ञानिक तर्क के अनुसार महिलाओं के कलाई में चूड़ियां व गहने पहनने से उनको श्वास रोग, ह्रदय रोग जैसी बीमारी की संभावना कम हो जाती है और मानसिक संतुलन भी सही बना रहता है। कांच की चूड़ियों से होने वाली खनक वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में सहायता करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

ये भी पढ़ें – हरियाली तीज पर इस शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से करें भगवान शिव पार्वती की पूजा, लंबी होगी पति की उम्र

जब महिलाओं के हांथों में चूड़ियां त्वचा से घर्षण करती है तो महिलाओं के रक्त संचार में बढ़ोत्तरी होती है और हांथों में चूड़ियों के घर्षण से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान होती है। जिससे महिलाओं को कभी भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होती है। चूड़ियों के घर्षण से महिलाओं में हार्मोंस का संतुलन का ठीक बना रहता है।

महिलाएं होती हैं ज्यादा संवेदनशील

बता दें कि पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का शरीर सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है और उनके शरीर में हार्मोंस का स्तर भी तेजी से बदलता रहता है। चूड़ियों को पहनने से महिलाओं के शरीर में हार्मोंस संतुलित रहते हैं। जिससे वह कभी भी किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटती हैं और सहनशीलता भी सबसे ज्यादा होती है।

ये भी पढ़ें – मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई हरियाली तीज, मल्हार और नृत्य की धूम

आयुर्वेद के अनुसार बताया जाता है कि महिलाओं के लिए सोने और चांदी की भस्म शरीर के लिए बलवर्धक होती है इसीलिए सोने और चांदी की चूड़ियां पहनने से इन धातुओं के तत्व महिलाओं को बल शक्ति प्रदान करती हैं, जिससे महिलाएं लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं और अपने जीवन में कम बीमार होती है।

Home / Jalaun / #HariyaliTeej2019 : जानिए क्या हैं चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो