scriptपैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, मौजूदा सरकार को कोसा | Congress opposes raising prices of petrol substances | Patrika News
जालोर

पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, मौजूदा सरकार को कोसा

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जालोरMay 24, 2018 / 10:16 am

Dharmendra Kumar Ramawat

Raising prices of petrol substances

Congress opposes raising prices of petrol substances

जालोर. पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। शहर में जुलूस निकालते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
सुबह करीब ग्यारह बजे कार्यकर्ता राजीव गांधी भवन में एकत्र हुए।वहां से जुलुस के रूप में हॉस्पिटल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्किल होते हुए कलक्ट्री पहुंचे।यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही महंगाई अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है।महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में काबिज हुई सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ दी है। कीमतें बढऩे से यातायात व परिवहन भी महंगा हो रहा है, जिससेदैनिक उपयोग में काम आने वाली वस्तुओं के भाव बढ़ गए हैं।
कांग्रेस प्रदेश सचिव रतन देवासी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग बेहाल है।कीमतों में इसी तरह वृद्धि होती रही तो कुछ ही दिनों में पेट्रोल के दाम सौ रुपए तक पहुंच जाएंगे। सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हालात काफी विकट है। सरकार की नीतियों के चलते गांव-ढाणियों की समस्याओं का समाधान तक नहीं हो पा रहा। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से किसान नुकसान झेल रहे हैं।
इन्होंने की शिरकत
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शमशेर अली, सोहनसिंह देवड़ा, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, नैनसिंह राजपुरोहित, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत, शिवनारायण बिश्नोई, लालसिंह, ईशराराम बिश्नोई, पूर्व प्रधान देराम बिश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष छेलाराम देवासी, ऊम सिंह, महासचिव ओटाराम मीणा, उदयराज राव, जिला सचिव नेनाराम माली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैलगाड़ी व साइकिल से पहुंचे
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कार्यकर्ता बैलगाड़ी व साइकिल लेकर पहुंचे।इस दौरान नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार को कोसा। पेट्रोल-डीजल के दाम वापस लो-वापस लो जैसे नारे लगाए। प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर से मिलकर अपनी मांग मौखिक तौर पर प्रशासन को बताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो