30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagar Nikay Chunav 2019: मतदाता सूची में दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ

www.patrika.com/rajasthan.news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Jitesh kumar Rawal

•

Updated: 18 Sep 2019, 2:11 PM IST

Nagar Nikay Chunav 2019: मतदाता सूची में दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ

Nagar Nikay Chunav 2019: मतदाता सूची में दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ

नगर परिषद जालोर के सभागार में प्रशिक्षण, जो 23 सितम्बर तक संचालित होगा


जालोर. नगर परिषद जालोर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारम्भ हुआ, जो 23 सितम्बर तक संचालित होगा। (Nagar Palika Election)
जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि नगर परिषद जालोर की निर्वाचक नामावली का 14 सितम्बर को प्रारूप प्रकाशन तथा वार्ड में प्रगणकों की ओर से मतदाता सूची का पठन-पाठन किया जा चुका हैं। मतदाता सूची के लिए 17 से 23 सितम्बर तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी जिनका निर्धारित तिथि 30 सितम्बर तक निस्तारण किया जाएगा। इस अवधि के दौरान 21 व 22 सितम्बर को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमे मतदाता दावें एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 18 अक्टूबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बागरा में लगाया ग्रामोत्थान शिविर
नारणावास. बागरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर आयोजित किया गया। विकास अधिकारी सुरेश कविया की देखरेख रही।
विकास अधिकारी ने सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इस शिविर में लोगों को पट्टा वितरण किए गए। श्रमिक डायरी, पेंशन, खाद्य सुरक्षा आदि से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मदन सिंह बालोत, केवाराम, कानाराम माली, लच्छाराम, कनिष्ठ सहायक पूजा बैरवा, पटवारी गोपाल सिंह राजपुरोहित, छात्रावास अधीक्षक कुलदीप कुमार, रोजगार सहायक सुलेमान खान, प्रेम प्रकाश गर्ग, पंचायत सहायक हरीश रांगी, उप सरपंच चम्पालाल, पूर्व उपसरपंच गंगा सिंह, खीम सिंह मौजूद थे।