scriptcorona vaccination जागरूकता के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ | tricolor marathon race with corona vaccination awareness | Patrika News
जालोर

corona vaccination जागरूकता के साथ तिरंगा मैराथन दौड़

आजादी के अमृत महोत्सव पर पराक्रम दिवस पर विभिन्न आयोजन

जालोरJan 24, 2022 / 08:11 pm

rajendra denok

,

corona vaccination जागरूकता के साथ तिरंगा मैराथन दौड़,corona vaccination जागरूकता के साथ तिरंगा मैराथन दौड़

भाद्राजून। कस्बे के अमर ज्योति स्कूल में आजादी के Amrit Mahotsav व सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। जिसमें बच्चों ने पीटी परेड के माध्यम से नेताजी को सलामी दी। वहीं Azad Hind Fauj की झांकी सजाई गई। संस्था प्रधान हनुमानसिंह बिठू ने बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। रमेश मालवीय, सावन कुमार व विजयलक्ष्मी दवे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने शानदार सलामी कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। वहीं व्यवस्थापक सुरेश राजपुरोहित के निर्देशन में corona vaccination जागरूकता के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों तिरंगा वेशभूषा में हाथ में तिरंगा व कोरोना टीकाकरण जागरूकता संदेशो की तख्तियां लिए हुए थे। दौड़ विद्यालय से शुरू हुई जो मुख्य बाजार, ग्राम पंचायत, उपतहसील, police station होते हुए राजकीय Hospital जाकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रभारी रणजीतसिंह, जितेन्द्रसिंह, रिंकू परमार, एंव कई सारे शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे।
वुशू में बेटियों ने मारे मंच, अतिथियों ने की हौसला अफजाई
जालोर। आत्मरक्षा केंद्र जालोर पर अंतरराष्ट्रीय girl’s Day पर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि आत्मरक्षा केंद्र जालोर व टीम प्रीतम के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय girl’s Day पर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि 20 किलो सुरखी, आदित्य राजपुरोहित, 24 किलो सनाया बेनीवाल, यशस्विनी राजपुरोहित, 32 किलो में डिंपल शेखावत, नवनीता, 36 किलो में हिमानी वैष्णव, नंदिनी शर्मा, 42 किलो में निवेदिता राजपुरोहित, पीहूना शर्मा, 45 किलो मोनी चौधरी, दीपिका राजपुरोहित के बीच फाइनल मैच हुए। इस दौरान जयश्री खत्री, पायल सिद्धावत, मंजू कंवर, गुंजन सक्सेना, ट्विंकल खत्री, हिना समेत अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो