scriptझारखंड: बीच सड़क पर होता रहा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत, जाम में फंसी एंबुलेंस में 2 मरीजों की मौत | 2 Patients Died Due To Health Minister Banna Gupta Welcome On Road | Patrika News
जमशेदपुर

झारखंड: बीच सड़क पर होता रहा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत, जाम में फंसी एंबुलेंस में 2 मरीजों की मौत

हद तो तब हो गई जब एंबुलेंस जाम में फंसी थी और उनके ड्राइवर स्वास्थ्य मंत्री (Congress MLA Banna Gupta) के समर्थकों (Jharkhand Health Minister Banna Gupta) से जाने देने की मिन्नतें कर रहे थे…

जमशेदपुरFeb 02, 2020 / 09:29 pm

Prateek

Congress MLA Banna Gupta,Jharkhand Health Minister Banna Gupta

झारखंड: बीच सड़क पर होता रहा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत, जाम में फंसी एंबुलेंस में 2 मरीजों की मौत

(जमशेदपुर): झारखंड में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने के बाद रविवार को पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र जमशेदपुर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। मानगो गोलचक्कर के पास गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में 5 एंबुलेंस भी फंसी रही। एक तरफ मंत्री के स्वागत में उन्हे लड्डू से तौला जा रहा था, दूसरी तरफ एंबुलेंस में फंसे मरीज अपने जान की लड़ाई लड़ रहे थे। इस जाम की वजह से 2 मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें

निर्भया के दोषियों की फांसी के ऐलान से इस कदर घबराया, प्लान बनाकर जेल से फरार हुआ रेप का आरोपी


दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में जब पत्रकारों से सवाल पूछे, तो उन्होंने कहा कि अभी इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन संवेदनशीलता बनी रहनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें

Coronavirus: भारत के इन राज्यों के दर्जनों छात्र चीन में फंसे, कईं परेशानियां आ रहीं सामने, PM से वापस लाने की गुहार

इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वागत की आड़ में जमशेदपुर शहर को शाहीन बाग की तरह होस्टेज रखने के घटना की कड़ी निंदा की है। प्रतुल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों ने लगभग 4 घंटे तक पूरे जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था को ठप रखा। 5 एंबुलेंस जाम में फंस गई। 2 मरीजों की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। इन अत्यंत ही दुखद और हृदय विदारक मौतों के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब एंबुलेंस जाम में फंसी थी और उनके ड्राइवर स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों से जाने देने की मिन्नतें कर रहे थे। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जाम लगाने के लिए दोषी लोगों पर दफ़ा 302 के अंतर्गत मुकदमा दायर किया जाए।

Home / Jamshedpur / झारखंड: बीच सड़क पर होता रहा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत, जाम में फंसी एंबुलेंस में 2 मरीजों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो