scriptठहरिए, इस मार्ग पर चल रहे हों तो धीरे कर लें अपनी बाइक की रफ्तार, वरना हो सकती है दुर्घटना | Damaged road | Patrika News
जांजगीर चंपा

ठहरिए, इस मार्ग पर चल रहे हों तो धीरे कर लें अपनी बाइक की रफ्तार, वरना हो सकती है दुर्घटना

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के बीच खोखसा फाटक के पास बनाया जा रहा ओवर ब्रिज का निर्माण चार साल पूरे हो जाने के बाद भी नहीं पूरा नहीं हुआ है।

जांजगीर चंपाJan 22, 2018 / 12:21 pm

Vasudev Yadav

ठहरिए, इस मार्ग पर चल रहे हों तो धीरे कर लें अपनी बाइक की रफ्तार, वरना हो सकती है दुर्घटना
जांजगीर-चांपा. पीडब्ल्यूडी ब्रिज शाखा द्वारा खोखसा रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज तो बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी आड़ में एनएच ने भी सड़क का मरम्मत कार्य बंद कर दिया है। हालत यह है कि जांजगीर हो चाहे चांपा की तरफ ओवर ब्रिज का छोर दोनों ही तरफ सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इसमें हर समय धूल का गुबार उठता है और इसमें लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मरम्मत के नाम पर एनएच के अधिकारी कह रहे हैं कि इस जगह रोड की मरम्मत की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी ब्रिज विभाग की है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि एनएच में जहां भी गड्ढे हैं वहां उन्हें वह जल्द ही भरावा देंगे।
यह भी पढ़ें
VIDEO – दीप्ति विहार कॉलोनी स्थित सूने मकान से चोरों ने पार किया सोने व चांदी के जेवरात

खोखसा में ओवरब्रिज का निर्माण लम्बे समय से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के बीच खोखसा फाटक के पास बनाया जा रहा ओवर ब्रिज का निर्माण चार साल पूरे हो जाने के बाद भी नहीं पूरा नहीं हुआ है। इससे सड़क में हर समय धूल उड़ती है। इससे लोगों को सड़क में हुए बड़े गड्ढे तक दिखाई नहीं देते। ऐसे में कई भार यहां बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
हालत तो यह हो गई है कि ओवरब्रिज के पास स्थित दुकान संचालक भी धूल से खासे परेशान हैं। इस आरओबी का निर्माण जून 2014 में शुरू हुआ था। 31 मार्च 2016 तक इसे पूरा हो जाना था। लेकिन एक साल लेट होने के बाद भी अभी इसके बनने में एक से दो साल और लगना बताया जा रहा है।

लोगों में रोष
ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने और लोगों को आवा-गमन की सुविधा मिलना कितना भी आसान हो, लेकिन विभागीय लापरवाही से वर्तमान में जो परेशानी हो रही है, इससे लोगों में खासा रोष ब्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ओवरब्रिज बना लोगों के लिए सपना
ओवरब्रिज का निर्माण भले ही चल रहा है, लेकिन यह इतनी धीमी गति से चल रहा है कि कब बनेगा कोई नहीं कह सकता है। नए ओवर ब्रिज से आना-जाना करना लोगों को लिए सपना सा होता जा रहा है। चार साल से राहगीर इस ओवरब्रिज के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि चांपा और जांजगीर आने का सफर आसान हो जाए लेकिन यह ब्रिज पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण से रोजाना जाम लग रहा है। लोगों को इससे परेशानी हो रही है।

-धूल से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन सड़क को बनाने में किसी का ध्यान नहीं है। बड़े-बड़े अधिकारी इस रूट से आना-जाना करते, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है- राजेन्द्र यादव, दुकान संचालक
-धूल की समस्या से रोज जूझना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण जिले सहित अन्य जिलों के कर्मचारी व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे यहां हर समय धूल उड़ती है। धूल के गुबार में गड्ढे भी नहीं दिखते और दुर्घटनाएं होती हैं- अशोक राठौर, दुकान संचालक
-आरओबी बनाने के लिए सेतु निगम ने रोड ली है। उसकी मरम्मत उन्हीं को करना है। कुछ गड्ढे एनएच में भी हैं। उसकी मरम्मत के लिए ठेकेदार से कहा गया है। जल्द ही उन गड्ढों को भरवा दिया जाएगा- विजय साहू, सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी एनएच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो