scriptजांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस कर रही है मामले की जांच | Dead body of lover couple found hanging from tree in Janjgir Champa | Patrika News
जांजगीर चंपा

जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस कर रही है मामले की जांच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) में प्रेमी जोड़े के शव (Dead body of lover couple) एक पेड़ से बंधे फंदे से लटकते मिले। प्रेमी युगल के शव (Lover Couple Suicide) मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई।

जांजगीर चंपाAug 08, 2020 / 07:25 pm

Ashish Gupta

love_crime.jpg

जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस कर रही है मामले की जांच

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) में प्रेमी जोड़े के शव (Dead body of lover couple) एक पेड़ से बंधे फंदे से लटकते मिले। प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के थे।
दरअसल, यह मामला अकलतरा थानांतर्गत सांकर गांव की घटना है। पुलिस के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र के सांकर गांव के रहने वाले एक लड़के का पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।
पुलिस ने बताया कि बीती रात दोनों घर से निकले और गांव में एक पेड़ की डाल पर दुपट्टे से कथित तौर पर फांसी लगा ली। सुबह गांव के ग्रामीणों ने दोनों के शव को पेड़ से बंधे फंदे से लटकते देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर अकलतरा थाना की पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक और युवती अलग-अलग जाति के थे, इस वजह से दोनों ने साथ ख़ुदकुशी जैसा खतरनाक उठा लिया होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Home / Janjgir Champa / जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस कर रही है मामले की जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो