उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों के लिए उद्यम आकांक्षा योजना शुरू की गई है। उद्योग नीति के अनुरूप इस योजना में सूक्ष्म, लघु व मंझोले उद्योग तथा सेवा व्यवसाय के लिए निवेशकों को ऑनलाइन नि:शुल्क पंजीयन और स्वप्रमाणन की सुविधा मिलेगी। जिले में सूक्ष्म, लघु व मंझोले उद्योगों की संख्या सैकड़ों में है, जिन्हें अब पंजीयन की ऑनलाइन नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह पंजीयन स्व-प्रमाणीकरण के आधार पर होगा। इसके लिए उद्यमियों को किसी भी प्रकार के दस्तावेज संलग्न नहीं करने होंगे और उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इसकी अधिसूचना बीते छह फरवरी को मंत्रालय महानदी भवन से उद्योग विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।