scriptलापता महिला की लाश नाले में मिली, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस… | Missing woman's body found in sewer | Patrika News
जांजगीर चंपा

लापता महिला की लाश नाले में मिली, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस…

मामला जैजैपुर थाना अंतर्गत गांव करौवाडीह का है, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसा कहना है परिवार वाले का

जांजगीर चंपाDec 04, 2019 / 05:47 pm

Vasudev Yadav

लापता महिला की लाश नाले में मिली, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस...

लापता महिला की लाश नाले में मिली, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर/जैजैपुर. दो दिन से लापता महिला की लाश तीसरे दिन गांव के बाहर हड़हा नाले में पानी में बहते हुए मिली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र के गांव करौवाडीह निवासी पंच कुंवर सिदार (65) दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गई थी। जिसका तलाश परिजनों द्वारा आसपास के गांव सहित परिजनों से कर रहे थे।

जानने क्या हुआ था महिला के साथ, जो वह पुल से कूदकर कर खुदकुशी कोशिश की…

इसी दौरान वृद्ध महिला की किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर परिजन जैजैपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी में थे। तभी गांव में बहने वाले हड़हा नाले में किसी अज्ञात लाश बहते खेत में लोगों ने देखा। जिसकी जानकारी गांव में मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। तब कोटवार द्वारा जैजैपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा के बाद लाश को पानी से बाहर निकालने पर मृतक की पहचान दो दिन से गायब महिला पंच कुंवर के रूप में हुई।
कर्नाटक का युवक मोबाइल से करता था अश्लील बात, महिला ने तंग आकर उठाया ये कदम…

मृतिका के परिजनों ने बताया कि पंच कुंवर सिदार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पहले भी कई तरह ऐसे ही बिना बताए घर से चली जाती थी। बहरहाल मौके पर पहुंची जैजैपुर पुलिस मामले की विवेचना कर जांच में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो