scriptकेएसके प्रबंधन पर लगाया ये आरोप, सात मजदूर गए भूख हड़ताल पर, जानें इन मजदूरों ने क्या कहा… | Workers on hunger strike | Patrika News
जांजगीर चंपा

केएसके प्रबंधन पर लगाया ये आरोप, सात मजदूर गए भूख हड़ताल पर, जानें इन मजदूरों ने क्या कहा…

Hunger Strike: इससे पहले शिफ्ट वाइज 24 घंटे के लिए बैठते थेए अब आगे लगातार उग्र होगा मजदूर संघ का आंदोलन

जांजगीर चंपाOct 17, 2019 / 01:14 pm

Vasudev Yadav

केएसके प्रबंधन पर लगाया ये आरोप, सात मजदूर गए भूख हड़ताल पर, जानें इन मजदूरों ने क्या कहा...

केएसके प्रबंधन पर लगाया ये आरोप, सात मजदूर गए भूख हड़ताल पर, जानें इन मजदूरों ने क्या कहा…

जांजगीर-चांपा. केएसके प्रबंधन द्वारा मनमानी का आरोप लगाते हुए मजदूर संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले मजदूर शिफ्ट वाइज 24 घंटे के लिए बैठते थे। अब आज से जब तक मांगे नहीं मान ली जाती तब तक भूख हड़ताल में बैठे रहेंगे। इसके लिए 7 मजदूर आज से भूख हड़ताल में बैठे हैं।
केएसके पावर प्लांट के खिलाफ मजदूर संघ एचएमएस आंदोलन कर रहे है। अब तक लगातार अलग-अलग मजदूर अनशन पर बैठ रहे है। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन और उग्र होता जा रहा है। ज्ञात हो कि केएसके पावर प्लांट में लॉक आउट हो गया था। इसके बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई।
यह भी पढ़ें
बाइक पर तीन लड़कियों को बिठाकर दिखा रहा था स्टंट, युवक ने खोया नियंत्रण, फिर…

त्रिपक्षीय वार्ता के हिसाब से प्लांट प्रबंधन द्वारा मजदूरों पर काम नहीं लिया जा रहा है। उल्टा 35 मजदूरों को निकाल दिया गया है। इसके खिलाफ में मजदूर संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले शिफ्ट वाइज 7 मजदूर 24-24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठते है। अब 17 अक्टूबर से 7 मजदूर जब तक मांगे नहीं मान ली जाती है, तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
संघ का कहना है कि हमारी मांगो का प्लांट प्रबंधन व प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे हमारा आंदोलन और उग्र हो रहा है। आंदोलन में 10 गांव के भू विस्थापित परिवार शामिल हो रहे है। आगे मांगे नहीं मानने पर और उग्र आंदोलन की बात कही गई है।

अनशन में बैठने वाले मजदूर
आज से मांगे नहीं मानने तक भूख हड़ताल में बैठने वाले मजदूरों में पारस दुबे नवापारा, लोभन साहू नरियरा, अविनाश महिपाल नरियरा, रामकृष्ण धीवर नरियरा, रवि नोरगे रोगदा, दाऊलाल लहरे नरियरा, मन्नू मरावी रोगदा शामिल है।

यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

Home / Janjgir Champa / केएसके प्रबंधन पर लगाया ये आरोप, सात मजदूर गए भूख हड़ताल पर, जानें इन मजदूरों ने क्या कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो