scriptनकली नोटों की गड्डी देकर महिला को बनाया शिकार | crime news | Patrika News
जावरा

नकली नोटों की गड्डी देकर महिला को बनाया शिकार

– पहले महिला को कोर्ट ले गए फिर बगीचे ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

जावराJan 09, 2018 / 05:30 pm

harinath dwivedi

crime news
जावरा। दो बदमाशों ने बातों के जाल में उलझाकर नोट की गड्डी देकर और आशा कार्यकर्ता के साथ ठगी को दिनदहाड़े अंजाम दिया। यह वारदात गांव बर्डियागोयल की आशा कार्यकर्ता के साथ प्रसव का केस अस्पताल में लाने के दौरान जावरा में हुई। बदमाशों ने कार्यकर्ता को २० के नोट की गड्डी दिखाकर ललचाया और उसके पास से सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स न २०० रुपए ले गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती वह वहां से फरार हो गए। जब नोट की गड्डी देखी तो उसमें बीच में सफेद कागज थे।

crime news
जानकारी के अनुसार सोमवार को बर्डियागोयल निवासी संजूबाला पति नागूलाल पांचाल आशा कार्यकर्ता है और महिला अस्पताल में प्रसव केस आने पर भर्ती कराई महिला को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दिलवाने के लिए गांव से बस में सवार होकर जावरा आई थी। जावरा में दोपहर के समय बोहरा बाखल पर बस से उतरने के बाद वहां से घंटाघर, कमानीगेट होते हुए पैदल ही सब्जी मंडी के रास्ते महिला अस्पताल की ओर जा रही थी। सब्जी मंडी के यहां से दो बाइक सवार बदमाश उसके पीछे लगे और उसके पास जाकर उसे मंदसौर जाने का पता पूछने के साथ उससे बातचीत शुरू की। दोनों उससे बात करते-करते हुए उसे कोर्ट परिसर में स्थित उद्यान तक ले गए और वहां पर भी लंबे समय तक दोनों ने महिला से कई तरह की बातें की महिला भी दोनों की बातों में आ गई और गुमराह हो गई। नोटों की गड्डी भी दिखाई इस लालच में आकर महिला ने अपने कान के सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र मोती व पेंडल सहित उतारकर दे दिए और बदमाश सोने के आभूषण के साथ उसके पास से २०० रुपए भी ले गए। घटनाक्रम के बाद दोनों आरोपी जब फरार हो गए और कुछ समय बाद महिला को समझ आई तो वह थाने पर पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस ने शहर के बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस महिला जिन रास्तों पर आई वहां पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस संदिग्धों से मामले में पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियेां की तलाश कर रही है।

फुटेज के आधार पर कर रहे हैं जांच

बर्डियागोयल से महिला जावरा आई थी। बोहरा बाखल में बस से उतरने के बाद वह बाजार क्षेत्र से होकर पैदल गुजरी। दो बदमाश उसके पीछे थे। बातों के जाल में उलझाकर वह कोर्ट परिसर के उद्यान में बातें करते-करते ले गए। वहां पर नोट की गड्डी दिखाई। इसमें से ऊपर का एक नोट २० का असली बाकी सभी नकली पाए। यह दिखाकर महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स ले गए हैं। फुटेज पुलिस को मिले हैं। उस आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-श्यामचंद्र शर्मा, टीआई, शहर थाना, जावरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो