5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने परिवार के चार लोगों को रौंदा, पति-पत्नी समेत दो बेटियों की मौत

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जय किसान हाई स्कूल मांझाटोली के सामनेट्रेलर की टक्कर से बाइक पर सवार मां, पिता व दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Sep 29, 2016

Big road accident in Gumla

four members died from a family

जशपुरगनर.
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जय किसान हाई स्कूल मांझाटोली के सामने गुरुवार की सुबह 8:45 बजे ट्रेलर की टक्कर से बाइक पर सवार मां, पिता व दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में जशपुर भागलपुर बरटोली निवासी संजय रजक (35), पत्नी रीना रजक (28), बेटी वर्षा कुमारी (9) और आवर्ती कुमारी (2) शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार जशपुर जिला मुख्यालय स्थित भागलपुर बरटोली निवासी संजय अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की सुबह सात बजे दोनों बीमार बेटियों को इलाज कराने गुमला गया हुआ था। वहां के एक निजी क्लीनिक में बेटियों का इलाज कराने के बाद मोटरसाइकिल से चारों लोग गुमला से जशपुर अपने घर जा रहे थे, तभी झारखण्ड के मांझाटोली स्कूल के ठीक गेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार चारों सड़क पर छिटक कर दूर गिरे हादसे में संजय व आवर्ती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रीना व वर्षा को रायडीह से गुमला के बाद रांची रिम्स ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर का चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
























संजय मजदूरी कर परिवार चलाता था

मृतक के छोटे भाई संजू रजक ने बताया कि संजय रजक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। तीन दिनों से आवर्ती व वर्षा बीमार थीं सुबह बाइक से दोनों बच्चों का इलाज कराने गुमला आया था। नौ बजे रायडीह पुलिस ने फोन कर बताया कि संजय और उसके परिवार की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद वे गुमला के लिए रवाना हुए।
















ये भी पढ़ें

image








डीसी की पहल, नहीं बच्ची जान

संबंधित खबरें


हादसे में संजय की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पर हादसे के बाद रीना व उसकी बेटी वर्षा घायल थीं। दोनों को रायडीह से गुमला अस्पताल लाया गया। गुमला में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। गुमला के डीसी श्रवण साय को जैसे ही पता चला कि घायल मां-बेटी का इलाज कराना है, वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बात कर इलाज की व्यवस्था कराई लेकिन मां-बेटी की नाजुक स्थिति पर रांची रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
























शराब के नशे में था ट्रेलर चालक

इस दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर गाड़ी का चालक नशे में था उसे मांझाटोली होटल में शराब पीते देखा गया था। स्कूल मोड़ के समीप वह तेजी से गाड़ी को मोड़ा संतुलन खोने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक भाग मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया।

ये भी पढ़ें

image