3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो का बदलेगा नाम, पीएम मोदी रखेंगे लाइन-2 की आधारशिला! अंतिम मंजूरी का इंतजार

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट। अब जयपुर मेट्रो नाम बदल कर नया नाम रखा जाएगा। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Metro to get a new name RMRC PM Modi to lay foundation stone for Line 2 final approval awaited

जयपुर मेट्रो। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट आया है। जल्द ही जयपुर मेट्रो को नाम मिल सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला समारोह के बाद जयपुर मेट्रो रेलवे निगम (जेएमआरसी) का नाम बदलकर राजस्थान मेट्रो रेलवे निगम (आरएमआरसी) हो जाएगा।

अंतिम मंजूरी अभी बाकी है

जयपुर मेट्रो रेलवे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस बारे में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल से परियोजना को अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि वे पीएमओ से अंतिम मंजूरी और शिलान्यास समारोह की निश्चित तिथि दोनों की एक साथ मिलने की उम्मीद है।

जयपुर मेट्रो को जल्द मिलेगा नया नाम

मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो (कोलकाता मेट्रो के अलावा) एकमात्र मेट्रो है, जिसका निर्माण और संचालन राज्य सरकार ने किया है। अब, हम निगम को केंद्र और राज्य के बीच एक संयुक्त उद्यम इकाई में बदलकर आरएमआरसी का गठन करेंगे।

Story Loader