scriptधनंजय सिंह लड़ सकते हैं मल्हनी उपचुनाव?, जेल से छूटते ही बोले पार्टी फैसला करेगी | Dhananjay Singh Realeased from Jail Reaction over Malhani By Election | Patrika News
जौनपुर

धनंजय सिंह लड़ सकते हैं मल्हनी उपचुनाव?, जेल से छूटते ही बोले पार्टी फैसला करेगी

पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह मल्हनी से निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। यह सीट समाजवादी पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री पारसनाथ के निधन के बाद खाली हुई है। मल्हनी सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है। अपहरण, रंगदारी मामले में ज़मानत मिलने के बाद रिहा हुए धनंजय सिंह ने कहा है कि गठबंधन में सीट मिली तो पार्टी फैसला करेगी।

जौनपुरAug 29, 2020 / 03:00 pm

रफतउद्दीन फरीद

Bahubali Dhananjay Singh

बाहुबली धनंजय सिंह

जौनपुर. नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकी, अपहरण, रंगदारी मामले में जेल से जमानत पर छुटे धनंजय सिंह ने मल्हनी उपचुनाव पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर वोट उन्हीं को मिला था। इस बार गठबंधन के तहत अगर उपचुनाव में मौका मिला तो पार्टी चुनाव ज़रूर लड़ेगी।

 

जेल से बाहर निकलते ही पूर्व सांसद ने कहा कि जनता का पैसा लूटने वाली संस्था का उन्होंने विरोध किया था। इस पर उस संस्था ने प्रशासन को गुमराह करके गलत मुकदमे फंसा दिया है। नामामि गंगे प्रोजेक्ट के काम में धांधली की जा रही है। इस बात पर उनके एक्सईएन ने 15 मई को पत्र लिख कर नाराज़गी भी जताई। इसी मामले में यहां की जनता और समाजसेवी पहले से उठाते रहे हैं।

 

ये हुआ था 10 मई को

बीते 10 मई को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह व संतोष विक्रम सिंह के खिलाफ अपहरण और हत्या की धमकी देने का मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज कराया था. प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरोप लगाया था कि धनजंय सिंह ने प्रोजेक्ट की साइट पर गिट्टी तथा बालू आपूर्ति का काम देने का दवाब डाला था। धमकी दी थी कि ऐसा न करने पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाएगी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसी रात धनंजय सिंह को नगर के कालीकुत्ती स्थित आवास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 अगस्त को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।


मल्हनी उपचुनाव पर पार्टी करेगी फैसला

मल्हनी उप विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर धनंजय सिंह ने साफ कहा कि पिछले चुनाव में वे वहां दूसरे नंबर पर थे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ही तय करेंगे कि वहां कौन चुनाव लड़ेंगा। हालांकि गठबंधन के तहत ये सीट निषाद पार्टी को मिलती है या नहीं ये भी देखना होगा।

By Javed Ahmad

Home / Jaunpur / धनंजय सिंह लड़ सकते हैं मल्हनी उपचुनाव?, जेल से छूटते ही बोले पार्टी फैसला करेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो