scriptनशे में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा, लड़की वालों ने बारातियों संग बनाया बंधक बैरंग लौटाई बारात | drinker groom hostage by bride family in jaunpur | Patrika News
जौनपुर

नशे में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा, लड़की वालों ने बारातियों संग बनाया बंधक बैरंग लौटाई बारात

दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत, शादी में हुए खर्च देने का बाद छूटे

जौनपुरMay 13, 2019 / 06:43 pm

Ashish Shukla

up news

नशे में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा, लड़की वालों ने बारातियों संग बनाया बंधक बैरंग लौटाई बारात

जौनपुर. रविवार की रात भदोही जिले से आई एक बारात में लोगों ने दूल्हे को नशे में धुत देखा तो बारातियों सहित उसे बंधक बना लिया। मामला बिगड़ा तो दोनों तरफ के संभ्रांत लोगों ने पंचायत शुरू कर दी। वधु पक्ष शादी में हुए खर्च की मांग पर अड़ा रहा। हल नहीं निकला तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत खाखोपुर गांव में पूर्व प्रधान लालबहादुर यादव के घर भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव से बारात आयी थी। बारात में दूल्हे को नशे में देख घरातियों ने दूल्हे सहित बारातियो को बंधक बना लिया। बंधक बनाये जाने की वजह से दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया ।इसके बाद कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कुछ संभ्रांत लोगों ने बात चीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इस पर कन्या पक्ष ने पूरा खर्च अदा करने पर रिहा करने की शर्त रखी। जबकि वर पक्ष के लोग शादी कर विदाई कराने पर अड़े रहे। सोमवार को सुबह पुलिस को सूचना दी गयी ।मौके पर पहुचीं पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
आखिरकार कन्या पक्ष के लोगों द्वारा शादी में हुए खर्च को देने के बाद लोग बिना शादी किए बैरंग लौट गए। सीओ सिटी ने बताया कि शाम का मामला है। गांव में वर पक्ष और कन्या पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच बातचीत जारी है। जो कुछ दिए हैं उसको माँग रहे हैं। इसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही। पुलिस मौके पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो