scriptउप मुख्यमंत्री के नाम पर वसूली कर रहा पीडब्ल्यूडी, ठेकेदार ने लगाया आरोप | Junior engineer kidnapping case solved in Up jaunpur | Patrika News
जौनपुर

उप मुख्यमंत्री के नाम पर वसूली कर रहा पीडब्ल्यूडी, ठेकेदार ने लगाया आरोप

20 लाख लेने के बाद भी जेई ने नहीं दिलाया ठेका तो हुआ अपहरण

जौनपुरMar 15, 2019 / 09:30 pm

Akhilesh Tripathi

JE Kidnapping case

जेई का अपहरण

जौनपुर. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के नाम पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों से वसूली कर रहा है। गुरुवार को ग़ाज़ीपुर के एक ठेकेदार ने जेई का अपहरण कर लिया था, पुलिस ने शुक्रवार को जब ठेकेदार को गिरफ्तार किया तो इस बात का खुलासा हुआ।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता पंकज यादव का गुरुवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। उनका किसी काम को लेकर गाज़ीपुर के ठेकेदार राजेन्द्र यादव से विवाद हो गया था। ठेकेदार ने फोन पर धमकी दी थी कि अवर अभियंता के कारण उसका काफी नुकसान हो गया है, अंजाम भुगतना होगा। दोपहर में अवर अभियंता खाना खाने घर गए थे। अचानक स्कोर्पियो से सवार कुछ लोग उनके घर में घुस गए। फिर जबरन उन्हें अपने साथ उठा ले गए।
घटना के बाद से वहां अफरा-तफरी मच गई थी। विभागीय लोगों ने डीएम और एसपी को खबर की तो टीम सक्रिय हुई। हालांकि अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेई को मुक्त करा लिया गया। पकड़े गए ठेकेदार से पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। उसने बताया कि जेई ने कई काम का ठेका देने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। अब ठेका दिलाने में आनाकानी कर रहा था। वहीं इस खुलासे पर पुलिस खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। ये बात अलग है कि पुलिस लाइन के बगल से दिनदहाड़े जेई का अपहरण कर लिया गया।
BY- JAVED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो