scriptबदतर कानून व्यवस्था सुधारने को फिर हुए थानाध्यक्षों के तबादले | Many Police Inspectors Transferred under District | Patrika News
जौनपुर

बदतर कानून व्यवस्था सुधारने को फिर हुए थानाध्यक्षों के तबादले

अनिल सिंह बनाए गए केराकत कोतवाल, शशिभूषण को भेजा मुंगराबादशाहपुर।

जौनपुरSep 23, 2018 / 01:47 pm

रफतउद्दीन फरीद

Police

पुलिस

जौनपुर. ज़िले में बदतर हो चुकी कानून व्यवस्था सुधारने के लिए शनिवार की देर शाम फिर कई थानेदारों के क्षेत्र बदल दिए गए हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बढ़ रहा अपराध का ग्राफ ऊपर से नीचे की ओर आएगा। हालांकि इसके पहले भी बड़े पैमाने पर बदलाव हुए थे लेकिन नतीजा सिफर रहा। कुछेक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को छोड़ दिया जाय तो अधिकतर बोझ ही साबित हो रहे हैं।
जिनका तबादला हुआ है उनकी लिस्ट इस प्रकार है…

अनिल सिंह इंस्पेक्टर को मुंगरा बादशाहपुर से इंस्पेक्टर केराकत।

शशि भूषण राय को केराकत से इंस्पेक्टर मुंगरा बादशाहपुर।

अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी स्वाट।
धर्मेंद्र कुमार पांडे को पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष सिकरारा।

संजय राय को प्रभारी निरीक्षक सिकरारा से पुलिस लाइन।

मदनलाल थानाध्यक्ष सुरेरी को से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मड़ियाहूं।

उप निरीक्षक पन्नेलाल को थानाध्यक्ष मीरगंज से थानाध्यक्ष सुरेरी।
उप निरीक्षक अवध नाथ यादव को प्रभारी चौकी सरकी थाना केराकत से थानाध्यक्ष मीरगंज।

प्रसून मिश्रा प्रभारी चौकी मुफ्तीगंज को थाना केराकत से पुलिस लाइन।

उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मुफ्तीगंज।
कौशलेंद्र धर दुबे प्रभारी चौकी शिकारपुर को थाना सराय ख्वाजा से प्रभारी चौकी सरकी थाना केराकत।

उपनिरीक्षक अमरजीत चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा।

उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी को प्रभारी चौकी जंघई थाना मीरगंज से थाना सुजानगंज उप निरीक्षक।
उप निरीक्षक पारसनाथ यादव को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष महाराजगंज।

बता दें कि पिछले दिनों लगातार घटनाओं के चलते पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये यह कवायद की है। खुद मुख्यमंत्री लगातार अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीदे डालने के लिये आदेश दे रहे हैं। इसको लेकर शासन स्तर से प्रदेश भर में समय समय पर पुलिस अधीक्षकों से लेकर पुलिस अधिकारियों के तबादले किये हैं। उसके बाद निचले स्तर पर भी बदलाव लगातार हर कुछ दिन पर चल रहे हैं।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो